Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'भारत से हारने पर मुल्क की हो रही है बेइज्जती', गुस्से में आई बुजुर्ग महिला का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर भारत के सामने आईसीसी विश्वकप में घुटने टेक दिए हैं। मैनचेस्टर में 22वें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन ठोक दिए। रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 140 रन बना डाले। विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच यह 7वां मैच है। पाकिस्तान कभी भी भारत से विश्व कप में जीत नहीं सका है। इस बार भी पाकिस्तान टीम की खस्ता हालत देख एक बुजुर्ग महिला भड़क उठी और उसने पाक खिलाड़ियों को खूब खरी-खोटी सुनाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो 1 मिनट 44 सेकेंड का है जिसमें महिला पाकिस्तान टीम पर अपना गुस्सा निकालती नजर आ रही है। महिला कह रही है कि भारत से हारने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तो हो रही है लेकिन साथ में मुल्क की बेइज्जती भी हो रही है। महिला ने कहा कि भारत के आगे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम चूहे बन जाती है। महिला ने कहा कि मेरा पेगाम है क्रिकेट वालों को कि इतनी बेइज्जती मत करवाएं जितनी करवा रहे हो। बहुत करवा रहे हैं बहुत करवा रहे हैं और जहां भेजते हैं वहीं से हार के आ जाते हैं। पता नहीं कौन इनको भेजता है। जो भेजता है उनको भी शर्म आनी चाहिए। कम से कम अपने मुल्क की तो बेइज्जती ना करवाएं। मुलक की बेइजती करवाई जा रहे हैं, करवाई जा रहे हैं, कितने शर्म की बात है।

महिला यहीं नहीं रूकी। उसने आगे कहा कि इंडिया से तो हमेशा हारते हैं, इंडिया से तो .... है उनकी। पता नहीं क्या होता है इंडिया से इनको। उनको देखते ही चूहे बन जाते हैं। हर मैच उनसे हारा है। महिला ने कहा, हम लोगों की बेइजती होती है, पाकिस्तान वालों की। इससे बेहतर तो ये है कि मैच ही ना खिलवाया जाए। कहीं भी मैच ना खिलाया जाए। यहां तक की महिला ने मैच को बंद कर दिए जाने की भी बात की। महिला ने कहा, मैच बंद करके बल्लों को आग लगा दो। इसी के साथ ही बाॅल और विकेटों को भी आग लगा दो। वह मैदान में बेइज्जती करवाने के लिए उतरते हैं और नाक कटवाकर वापस आ जाते हैं।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 23:28 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+