IND vs NZ: विराट कोहली, शिखर धवन को पीछे छोड़ नंबर 1 बने श्रेयस अय्यर, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भले ही विराट सेना को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन बावजूद इसके इस सीरीज से कई चीजें ऐसी रही जो भारत के पक्ष में रही। इसमें से एक बेहद खास और बड़ी रही भारतीय टीम के मध्यक्रम की समस्या का हल हो जाना। 2013 के बाद से लगातार मध्यक्रम की समस्या से जूझ रही भारतीय टीम को कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के रूप में इसका जवाब मिला।
और पढ़ें: IND vs NZ: इन 5 कारणों के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाई सीरीज
भारत के लिये श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज के दौरान 103, 52 और 62 रन की पारियां खेली और साबित कर दिया कि 4 नंबर के लिये उनसे बेहतर बल्लेबाज कोई और नहीं है। वहीं केएल राहुल ने 4, 88 और 112 रन की पारियां खेल कर 5 नंबर पर चली आ रही भारत की समस्या को सुलझा दिया। तीसरे मैच में 62 रन की पारी खेल कर श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत का सूपड़ा साफ होने के बावजूद खुश हैं विराट कोहली, इस पर फोड़ा हार का ठीकरा

विराट कोहली, शिखर धवन की खास लिस्ट में शामिल हुए श्रेयस अय्यर
ओवल के मैदान पर श्रेयस अय्यर ने 62 रनों की पारी खेलकर दौरान अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। श्रेयस अय्यर वनडे प्रारूप में 16 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। इस मामले में श्रेयस अय्यर ने नवजोत सिंह सिद्धू, विराट कोहली, शिखर धवन और केदार जाधव को पीछे छोड़ दिया है। अय्यर ने 16 पारियों में 49.86 की औसत और 100.80 के स्ट्राइक रेट से कुल 748 रन बनाए हैं। 16 पारियों में से 9 बार वो 50+ स्कोर बना चुके हैं।

16 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गये
वहीं ओवरऑल इतिहास की बात करें तो श्रेयस अय्यर 16 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें नंबर के बल्लेबाज बन गये हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के इमाम उल हक पहले नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 16 वनडे पारियों में 819 रन बनाए थे। इसके बाद 788 रन के साथ केविन पीटरसन, 770 रन के साथ फखर जमां, 763 रन के साथ टॉम कूपर और 748 रन के साथ श्रेयस अय्यर हैं।

अय्यर ने तोड़ा नवजोत सिंह सिद्दू का रिकॉर्ड
वहीं भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ा जिनके नाम 16 पारियों के बाद 725 रन हैं। वहीं विराट कोहली ने 655 रन, शिखर धवन ने 584 रन और केदार जाधव ने 565 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज के दौरान 72.33 की औसत से कुल 217 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। हालांकि बावजूद इसके भारतीय टीम को सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
