For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टिकट के दोगुने पैसे खर्च कर धोनी की बैटिंग देखना चाहता है ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। तब से उनके संन्यास की अटकलें बनी हुई हैं, लेकिन फैंस अभी भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं जो आईपीएल में खत्म होने वाला है। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर व मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि वो धोनी की बैटिंग देखने के लिए टिकट के दोगुने पैसे खर्च करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने यह बात चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ के बयान के बात कही।

काशी ने कहा था कि धोनी 022 में भी चेन्नई के लिए खेलेंगे। अब चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात पर खुशी जाहिर की है। चोपड़ा ने कहा कि सीईओ ने जो कहा अगर हम उसको सुनें तो वो कह रहे हैं कि एम एस धोनी ना केवल इस सीजन बल्कि आने वाले सीजन में भी उनके साथ रहेंगे और टीम के लिए खेलेंगे। मैं इस खबर को सुनकर काफी खुश हूं।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि एम एस धोनी इन दिनों रेगुलर क्रिकेट नहीं खेलते हैं। वो केवल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलते हैं। अगर वो सीएसके के लिए आने वाले सालों में भी खेलते रहते हैं तो वो कभी रिटायर नहीं होंगे। मैं धोनी को देखने के लिए टिकट के दोगुने पैसे भी खर्च कर सकता हूं।

हालांकि कुछ दिनों पहले ही चोपड़ा ने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत को एम एस धोनी की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम धोनी के बिना भी आगे बढ़ सकती है, क्योंकि हम 2021 के बारे में बात कर रहे हैं। ये जरुर है कि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होगा और आप चाहते हैं कि वो इसमें खेलें लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या धोनी खुद खेलना चाहते हैं। मेरे हिसाब से अब वो नहीं खेलना चाहते हैं।

Story first published: Friday, August 14, 2020, 19:12 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+