रहाणे को प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल, राहुल हैं अब उप-कप्तान, पूर्व ओपनर ने जताई शंका
नई दिल्लीः आजकल अजिंक्य रहाणे एक डूबते सूरत की मानिंद लगने लगे हैं। वे सुस्त और क्रिकेट में बड़ी चीजों के लिए कम उत्साही नजर आते हैं। हाल में ही भारतीय क्रिकेट ने अपनी लीडरशिप में बहुत बड़ा बदलाव किया लेकिन रहाणे का उभार नई लीडरशिप में भी देखने को नहीं मिला है। इसके लिए रहाणे के सिवा किसी और को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि उन्होंने जिस तरह से भारत को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सितारों के बिना टेस्ट सीरीज जिताई थी उसके बाद से उनको बहुत बड़े कद के साथ भारत के रेड बॉल क्रिकेट का लीजेंड बन जाना था। पर रहाणे ने बाद में ऐसा कुछ प्रदर्शन किया ही नहीं, वे बल्ले से खामोश रहे।

अजिंक्य रहाणे को जगह मिलना मुश्किल- आकाश चोपड़ा
अब नई लीडरशिप में उनसे उप-कप्तानी भी छिन चुकी है और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के नए शिखर पुरुष के तौर पर उभर रहे हैं। रोहित अब सफेद फॉर्मेट के फुल टाइम कप्तान और रेड बॉल में उप-कप्तान हैं। वैसे रहाणे ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम की अगुवाई की थी लेकिन अब वे रोहित की अनुपस्थिति में उप-कप्तान तक नहीं है। ये पोस्ट केएल राहुल को मिली है। ऐसे में आकाश चोपड़ा को लगता है रहाणे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना भी अब मुश्किल हो जाएगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट बदल रहा है।

'भारतीय क्रिकेट में चीजें बदल रही हैं'
रहाणे ने 'koo' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, केएल राहुल को भारतीय टेस्ट उप कप्तान बनाया गया है राहुल द्रविड़ कोच है और रोहित शर्मा सफेद गेंद फॉर्मेट के कप्तान हैं। मुझे लगता है राहुल को एकदिवसीय क्रिकेट में भी उप कप्तान बनाया जा सकता है। अजिंक्य रहाणे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह हासिल करना मुश्किल हो सकता है। वह कुछ टेस्ट मैच पहले ही कप्तान थे लेकिन अब वे उपकप्तान भी नहीं है। भारतीय क्रिकेट में चीजें बदल रही है।
अजिंक्य रहाणे अजीबोगरीब खिलाड़ी रहे हैं क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में कप्तानी करने के बाद वे दूसरे मैच में पर चोटिल हो गए। उन्होंने पिछले 2 साल में 16 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उनका औसत केवल 24.39 कर रहा है और इस दौरान उन्होंने केवल एक ही शतक लगाया जो पिछले साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में आया था और 2 अर्धशतक भी उनके नाम है।

देखने लायक होगा रहाणे को जगह मिलती है या नहीं-
भारत को बॉक्सिंग डे पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, ऐसे में यह देखने वाला एक बात होगी कि रहाणे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या फिर नहीं।
श्रेयस अय्यर भी टीम में है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ही जबरदस्त तरीके से रेड बॉल क्रिकेट में मिले अवसर को भुनाया था। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम सेंचुरियन में शनिवार को अपना पहला ट्रेनिंग सेशन शुरू कर चुकी है। भारतीय टीम को 26 दिसंबर के बाद दो और टेस्ट मुकाबले खेलने हैं और उसके बाद तीन ही मुकाबलों की वनडे सीरीज होगी जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे का समापन हो जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
