शॉट फायर हो चुका है, अब कोहली जवाब देंगे- चेतन शर्मा के दावे पर पूर्व भारतीय ओपनर की प्रतिक्रिया
नई दिल्लीः नई साल की शाम में भारतीय सीनियर सिलेक्शन कमेटी के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने एक बार फिर से कप्तानी का राग छेड़ दिया है। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आने से पहले जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसने भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त विवाद को जन्म दिया था और ऐसा लगता है एक बार फिर से चेतन शर्मा ने इस अध्याय को फिर से छेड़ दिया है।
विराट कोहली ने जहां अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि बीसीसीआई की ओर से किसी ने भी उनको T20 कमान छोड़ने के लिए नहीं कहा तो वही चेतन शर्मा ने बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की बात को ही आगे बढ़ाया है जिसके अनुसार विराट कोहली से T20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी ना छोड़ने का अनुरोध किया गया था लेकिन कप्तान ने बात नहीं सुनी। बाद में बीसीसीआई ने विराट कोहली से वन डे इंटरनेशनल की कप्तानी भी छीन ली और रोहित शर्मा को पूरे व्हाइट बॉल फॉर्मेट का कैप्टन नियुक्त कर दिया गया। विराट कोहली टेस्ट मैच क्रिकेट में पहले की तरह कप्तान बने रहेंगे।

फिर से कप्तानी का राग छिड़ा-
विराट कोहली ने वनडे कप्तानी पर भी कहा था कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुने जाने वाली टेस्ट टीम से 90 मिनट पहले ही उनको एक मीटिंग में चयनकर्ताओं ने सूचना दी कि वे अब वनडे फॉर्मेट से भी कप्तान नहीं है। कोहली के बयान के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली समेत भारतीय क्रिकेट बोर्ड के किसी भी आला अधिकारी का कोई बड़ा बयान नहीं आया था और गांगुली ने कहा था कि यह मामला बीसीसीआई के ऊपर छोड़ देना चाहिए। अब मुख्य चयनकर्ता ने एक बार फिर से कप्तानी का जो राग छेड़ा है उसको लेकर भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि विराट कोहली की ओर से इसकी प्रतिक्रिया जल्द ही आने वाली है।

शॉट फायर हो चुका है, अब कोहली की बारी- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर चेतन शर्मा की बात को बंदूक से निकली गोली की तरह बताया है और कहा है, शॉट फायर हो चुका है और विराट कोहली की तरफ से भी इसका जवाब आ सकता है। एक इंसान अलग दावा करेगा और दूसरा उसको मना करेगा। अगर ऐसा होता है तो आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए शर्मा ने कहा था बीसीसीआई के आला अधिकारियों से लेकर चयनकर्ताओं तक सबने विराट कोहली से अनुरोध किया था कि वे T20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने तक का इंतजार कर लें और उसके बाद कप्तानी को लेकर बात हो सकती है। शर्मा ने यह भी कहा था कि कोहली का T20 कमान छोड़ने का फैसला सबको हैरान कर गया था और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक मीटिंग के दौरान उनसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने की बात की गई थी।
एशेज: सिडनी में पिंक टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड ग्लेन मैक्ग्रा का कोविड टेस्ट पॉजिटिव

चेतन शर्मा अपनी बात पर कायम-
शर्मा कहते हैं, "वर्ल्ड कप से पहले जब मीटिंग हुई तो यह सब के लिए एक सरप्राइस थी। उस मीटिंग में मौजूद सभी लोगों ने विराट कोहली से एक बार फिर से विचार करने के लिए कहा था। सभी चयनकर्ताओं ने महसूस किया कि यह फैसला विश्वकप को प्रभावित करेगा। सभी बोर्ड अधिकारियों ने विराट कोहली से भारतीय क्रिकेट का हवाला देकर कप्तान बने रहने का अनुरोध किया। हर कोई शॉक में था। विश्व कप के बाद ही इस बारे में बात करना चाहते थे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
