For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका दौरे के लिए ये किसको चुन लिया, आकाश चोपड़ा ने बताया विचित्र सेलेक्शन

नई दिल्लीः शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा भारत के श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम चुने जाने पर काफी बातें हो चुकी हैं। भारत तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगा और उसके बाद इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। चर्चा की वजह सीमित ओवरों के दस्ते में कई नए नामों का शामिल होना है। ये पता ही है कि अधिकांश मुख्य भारतीय खिलाड़ी डब्ल्यूटीसी फाइनल का हिस्सा बनने के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) गए हैं और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी। ऐसे में युवाओं की चांदी कटनी ही थी।

भारतीय टीम का मुख्य आकर्षण स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को शामिल करना था। कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि गौतम को राहुल तेवतिया की जगह चुना गया था। तेवतिया इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

साथ ही, गौतम टीम में एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण में एक भी मैच खेलने के बावजूद चुना गया था। हालांकि स्पिनर को तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान 9.25 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में चुना था। लेकिन खेलने को एक भी मैच नहीं मिला। उनकी उम्र भी 32 साल की है।

सीएसके ने मोइन अली को रवींद्र जडेजा के साथ अपने मुख्य स्पिन ऑलराउंडर के रूप में चुना और गौतम को बेंच गर्म करने के लिए कहा गया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा उन लोगों में से एक हैं जो भारतीय खेमे में स्पिनर के चयन से हैरान है।

चोपड़ा ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपनी हैरानी जताई और चयन को विचित्र बताया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने (तेवतिया) राजस्थान के लिए मैच खेले, उनका प्रदर्शन ठीक था, बहुत अच्छा नहीं था लेकिन बहुत खराब भी नहीं था। उसके बावजूद, आपने उसे छोड़ दिया है। यह आपको क्या बताता है? क्योंकि उनकी जगह कृष्णप्पा गौतम को चुना गया है।

"पिछली बार चयन में कृष्णप्पा गौतम का नाम नहीं था और वह कप्तान धोनी की टीम में थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेला। तो यह थोड़ी विचित्र बात है। "

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 16:35 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+