आकाश चोपड़ा ने चुनी ऑल टाइम भारत-पाकिस्तान वनडे इलेवन, इसे चुना कप्तान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देशभर में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन किया गया है। सभी लोग घरों में रहकर सावधानी बरत रहे हैं। अगर ये महामारी ना होती तो इस वक्त आईपीएल सीजन-13 का धूम-धड़ाका देखने को मिल रहा होता। लेकिन अब सभी क्रिकेटर्स घर बैठे समय बीता रहे हैं। पूर्व ओपनर और माैजदी बताैर कमेंटेर भूमिका निभाने वाले आकाश चोपड़ा भी घर बैठे हुए अपने फैंस के साथ क्रिकेट से जुड़ी कुछ बातें शेयर कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी ऑलटाइम भारत-पाकिस्तान वनडे इलेवन चुनी है।

ऐसी है ओपनिंग जोड़ी
आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में 5 भारतीय जबकि 6 पाकिस्तानी क्रिकेटरों को जगह दी है, जबकि 12वें खिलाड़ी के ताैर पर युवराज सिंह को चुना है। आकाश ने पारी की शुरुआत के लिए सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना है, तो वहीं तीसरे नंबर पर उन्होंने विराट कोहली को इलेवन में जगह दी है।

धोनी को नहीं बनाया कप्तान
उनकी इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि वो बताैर विकेटकीपर चुने गए जबकि इमरान खान को कप्तान बनाया गया है। चाैथे नंबर पर उन्होंने जावेद मियांदाद जबकि 5वें नंबर पर इंजमाम-उल-हक को चुना है। गेंदबाजी क्रम में सिर्फ कपिल देव शामिल हैं बाकी सभी पाकिस्तानी हैं।

ऐसी चुनी है टीम-
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जावेद मियांदाद, इंजमाम-उल-हक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), इमरान खान (कप्तान), कपिल देव, वसीम अकरम, वकार यूनुस और सकलेन मु्श्ताक, 12वें नंबर पर युवराज सिंह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
