For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC में भारत के बैटिंग ऑर्डर को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी नसीहत, बताया- किस क्रम में बल्लेबाजी करे विराट सेना

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद आयोजित हो रहे टी20 विश्वकप का आगाज यूएई और ओमान के मैदानों पर हो गया है, हालांकि भारतीय टीम को अपना पहला मैच खेलने के लिये अभी भी 6 दिनों का इंतजार करना है। इस बीच भारतीय टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच खेलकर अपनी तैयारियों का जायजा लेती नजर आयेगी। इस बीच जहां भारतीय टीम टी20 विश्वकप में अपने अभियान का आगाज करने की ओर देख रही है तो वहीं पर दिग्गजों के मन में सवाल बना हुआ कि भारतीय टीम रोहित शर्मा के साथ किस खिलाड़ी को ओपन कराने वाली है। जहां एक ओर टी20 विश्वकप की टीम से शिखर धवन को बाहर कर दिया गया है तो वहीं विराट कोहली ने ईशान किशन को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें: 'विश्वकप में पाकिस्तान से डरने की जरूरत नहीं', अजीत आगरकर ने भारत को दिया जीत का मंत्र

भारत की विश्वकप टीम में केएल राहुल भी मौजूद हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर बहुत सारे रन बटोरे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि केएल राहुल को ओपनिंग का मौका मिलेगा यह विराट कोहली उनका इस्तेमाल मध्यक्रम में करेंगे। राहुल, रोहित और ईशान किशन के अलावा खुद कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल में आरसीबी के लिये पारी का आगाज करते नजर आये हैं और विश्वकप में भारत के लिये पारी का आगाज करने की इच्छा जता चुके हैं।

और पढ़ें: आखिर क्यों युवराज सिंह को पहले मिली 'जेल' फिर 'बेल', जानें क्या था युजवेंद्र चहल का मामले पर रिएक्शन

आकाश चोपड़ा ने बताया कैसा हो बैटिंग ऑर्डर

आकाश चोपड़ा ने बताया कैसा हो बैटिंग ऑर्डर

ऐसे में यह सवाल और मुश्किल होता जा रहा है कि भारत के लिये टी20 विश्वकप में कौन सी जोड़ी पारी का आगाज करती नजर आयेगी। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने विराट सेना को सुझाव दिया है कि उन्हें किस जोड़ी के साथ पारी का आगाज करना चाहिये। आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम के लिये अगर रोहित शर्मा-केएल राहुल की जोड़ी पारी का आगाज करेगी तो ज्यादा बेहतर होगा और कप्तान विराट कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये।

अपने यूट्यूब चैनल आकाशवाणी पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा,'बैटिंग ऑर्डर में सबसे पहला सवाल यह है कि पारी का आगाज कौन करने वाला है। आखिरी बार जब हमने टी20 खेला था तो रोहित और कोहली ने पारी का आगाज किया था और टीम को जीत दिलायी थी। दोनों के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके ओपनिंग पर काफी चर्चा होने लगी, यह बात उस समय ठीक के लिये ठीक थी क्योंकि केएल राहुल के बल्ले से उस वक्त काफी रन नहीं निकल रहे थे।'

विराट-रोहित से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं केएल राहुल

विराट-रोहित से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं केएल राहुल

आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा कि अब समय बदल चुका है। केएल राहुल सिर्फ रन नहीं बना रहे हैं बल्कि बड़े रन बना रहे हैं। वह तेजी से रन बना रहे हैं और सही मायनों में विराट कोहली और रोहित शर्मा से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। तो मुझे लगता है कि भारत को रोहित और राहुल के साथ पारी का आगाज करना चाहिये। विराट कोहली को नंबर 3 पर पारी को संभालना चाहिये, वहीं पर सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर मध्यक्रम बल्लेबाज की भूमिका निभायें।

निडर होकर खेलें केएल राहुल

निडर होकर खेलें केएल राहुल

आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि टी20 विश्वकप में केएल राहुल खुलकर बिल्कुल निडर अंदाज में खेले, जैसा कि आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में नजर आ रहा था। मैं रोहित शर्मा से भी बड़ी पारी की उम्मीद करता हूं क्योंकि पिछले काफी समय से हमें बस बड़ी पारियों का ट्रेलर देखा है और सीमित ओवर्स प्रारूप में उनके बल्ले से पूरी फिल्म नहीं देखने को मिली है।

Story first published: Monday, October 18, 2021, 17:29 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+