बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स
अनुभा रोहतगी
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स में इस हफ़्ते बात टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल के नए अंतरिम अध्यक्ष चिरायु अमीन की. इसके अलावा बात यूएफ़ा चैम्पियन लीग फ़ुटबॉल की.
वैस्टइंडीज़ में 30 अप्रैल से शुरु हुए टी20 वर्ल्ड कप के सिलसिले में भारतीय कप्तान महेंद्ग सिंह धोनी बता रहे हैं टीम की फ़िटनेस के बारे में. साथ ही इतने बड़े टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही टीम अफ़ग़ानिस्तान के कोच कबीर ख़ान कहते हैं कि ये पहली बार होगा कि उनके खिलाड़ी टीवी पर दिखेंगे और इतनी बड़ी टीमों का सामना करना आसान नहीं होगा.
वैस्टइंडीज़ के कप्तान क्रिस गेल मानते हैं कि घरेलू मैदान पर खेलने का फ़ायदा तो होता है लेकिन दबाव भी. वहीं मौजूदा टी 20 वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफ़रीदी भी मानते हैं कि चैंपियन होने का दबाव तो ज़रुर है लेकिन उन्हें अपनी टीम पर पूरा विश्वास है.
सुनिए बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स
चर्चा हो रही है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के फ़ायदे हैं या नुकसान. तो जहां महेंद्ग सिंह धोनी और सुनील गावस्कर मानते हैं कि इससे खिलाड़ियों को फ़ायदा होगा, वहीं जाने-माने खेल पत्रकार प्रदीप मैगज़ीन की राय कुछ अलग है.
इसके अलावा कार्यक्रम में बात हो रही है आईपीएल के नए अंतरिम अध्यक्ष चिरायु अमीन से जिन्होंने बीबीसी के साथ एक ख़ास बातचीत में बताया आईपीएल को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में. साथ ही बीबीसी ने चिरायु अमीन से उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में भी कुछ बातें की.
कार्यक्रम में आगे बात यूएफ़ा चैम्पियनस लीग फ़ुटबॉल की. इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच बाईस मई को मैड्रिड में बेयर्न म्यूनिख और इंटरमिलान के बीच खेला जाएगा.
बेयर्न म्यूनिख के खिलाड़ी आर्यन रॉब्बेन कह रहे हैं कि उनकी टीम सैमिफ़ाइनल में ल्योन से बढ़िया खेली. वहीं इंटरमिलान के कोच ज़ोजे मोरिन्यो बात कर रहे हैं बेयर्न म्यूनिख के खिलाफ़ अपने फ़ाइनल मैच की.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
