आमिर ने विराट को बताया बेहतरीन डांसर, अनुष्का के भी जमकर पढ़े कसीदे

मुंबई। हिंदी सिनेमा के मिस्टर परपेक्ट आमिर खान को टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली परपेक्ट लगते हैं। दोनों ही सितारों ने एक साथ टीवी चैट शो में काम किया, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे की खूबियों की बातें करते हुए अपने जीवन के कुछ सीक्रेट को भी शेयर किया। आमिर ने कहा कि मैदान पर बेहद आक्रामक दिखने वाले विराट कोहली रीयल लाइफ में बेहद शांत स्वभाव वाले और सच्चे इंसान हैं और यही नहीं वो बेहतरीन डांसर भी हैं।चैट शो के दौरान आमिर से कोहली ने अपनी लव-लाइफ के भी बारे में भी बात की।

कोहली ने कहा कि अनु्ष्का काफी समझदार और ईमानदार है। उन्होंने माना कि अनुष्का की लाइफ में आने की वजह से वो बेहतर इंसान बने हैं और उन्हें खुशी है कि वो उनकी लाइफ में हैं। हालांकि कोहली ने कहा कि उन्हें अनुष्का का देर से आना पसंद नहीं है। वह हमेशा 5-7 मिनट देर से आती है। आमिर खान ने इस इंटरव्यू के बाद कोहली को अपनी फिल्म दंगल का क्लैप बोर्ड दिया, वहीं कोहली ने उन्हें टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की। इस दौरान ये भी खुलासा हुआ कि कोहली अपनी लेडी-लव को 'नुष्की' बुलाते हैं।

अनुष्का वाकई में एक अद्भुत, खुशमिजाज व्यक्तित्व वाली लड़की

तो वहीं अनुष्का के साथ 'पीके' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले आमिर खान ने भी अनुष्का की तारीफ की और कहा कि अनुष्का वाकई में एक अद्भुत, खुशमिजाज व्यक्तित्व वाली लड़की हैं। मैंने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, वह आपके (विराट) जैसी एक बहुत ही बढ़िया और ईमानदार व्यक्ति हैं। वह दिल की बात जुबान पर लाने वाली और ईमानदार लड़की हैं. उनके साथ काम करना एक अच्छा अनुभव था।

Story first published: Monday, October 16, 2017, 14:42 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+