ट्वेंटी-20 विश्व कप : मुरली को 'कवर' करेंगे तुसारा
श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा साफ कर चुके हैं कि चोटिल होने के बावजूद मुरली स्वदेश नहीं लौट रहे हैं क्योंकि टीम प्रबंधन को उनके फिट होने का इंतजार है।
ऐसे में तुसारा को उसी हालत में खेलने का मौका मिल सकता है, जब श्रीलंकाई टीम प्रबंधन मुरली को आधिकारिक तौर पर विश्व कप से बाहर घोषित कर दे।
मुरली को इस चोट से उबरने के लिए तीन सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है लेकिन श्रीलंकाई टीम के फिजियो टॉमी सिमसेक ने कहा है कि बेहतर सुधार कार्यक्रम से मुरली विश्व कप के दौरान ही फिट हो सकते हैं।
मुरली को बीते शुक्रवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए विश्व कप के तीसरे संस्करण के उद्घाटन मैच के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका यह मैच दो विकेट से हार गया था।
सुपर-8 दौर में श्रीलंका का सामना सात मई को बारबाडोस में मेजबान वेस्टइंडीज के साथ होना है। श्रीलंकाई टीम पिछले वर्ष की उपविजेता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications