For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : आरोन फिंच और डेविड वार्नर ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया टीम ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। आस्ट्रेलिया ने लीग के 32वें मैच में मेजबान इंग्लैंड को हराया, इसी के साथ कंगारूओं की ओपनिंग जोड़ी डेविड वाॅर्नर व आरोन फिंच ने अपने नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ यह जोड़ी विश्व कप में लगातार पहले विकेट के लिए 5 बार 50 या इससे अधिक रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

इससे पहले तक विश्व कप में लगातार चार बार 50 या उससे अधिक की साझेदारी हुई थी, लेकिन मंगलवार को फिंच और वॉर्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 से अधिक की साझेदारी करके यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 1996-1999 के बीच मार्क वॉ और रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने 50 या उससे अधिक की साझेदारी सात बार की थी। यह दूसरी विकेट के लिए हुई थी।

यह रिकाॅर्ड भी बनाया
इसके अलावा फिंच ने वाॅर्नर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी के साथ एक अन्य रिकाॅर्ड भी बनाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। वाॅर्नर ने 53 रन बनाए। इसी के साथ एक विश्व कप में तीन शतकीय साझेदारी करने वाली फिंच-वाॅर्नर की जोड़ी तीसरी जोड़ी बन गई है। पहली बार 1996 में श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा और अविष्का गुरुसिंघा की जोड़ी ने तीन शतकीय साझेदारियां की थीं। इसके बाद साल 2007 में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन की ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी तीन शतकीय साझेदारी करने में सफल हुई थी। साल 2015 में तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जोड़ी इस मुकाम पर पहुंचने वाली तीसरी जोड़ी बनी थी।

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 15:05 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+