INDvs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले ODI के लिए की प्लेयिंग इलेवन की घोषणा
नई दिल्ली। भारतीय टीम अभी हार्दिक पांड्या और केएल राहलु विवाद के चलते 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टीम संयोजन को लेकर माथापच्ची में फसी है। वहीं, कंगारू कप्तान एरोन फिंच ने इस मैच के लिए अपनी प्लेयिंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इस टीम की खास बात पीटर सिडल होंगे। ये अनुभवी तेज गेंदबाज 8 साल बाद वन डे मैच खेलने के लिए 12 जनवरी को भारत के खिलाफ उतरेगा। सिडल का साथ अन्य तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडॉर्फ देंगे।
इसके अलावा स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को एडम जांपा के ऊपर वरीयता दी गई है। जबकि ग्लैन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। पीटर सिडल के बारे में बात करते हुए एरोन फिंच ने बताया कि इस अनुभवी गेंदबाजी ने जिस तरह से बिग बैश लीग में प्रदर्शन किया वह कमाल का था। वह टीम में अपनी जगह बनाने के पूरे हकदार थे। इसके अलावा एडम जांपा को बाहर करने को लेकर फिंच ने कहा लियोन और मैक्सवैल दोनों का रोल काफी बड़ा होगा। ऐसे में हम विश्वकप के हिसाब से टीम के बारे में सोचकर चल रहे हैं।
अगर टीम के टॉप आर्डर की बात की जाए तो फिंच कंगारू विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे। जबकि उसके बाद उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकांब और शॉन मार्श का नंबर आता है। फिंच ने कैरी के साथ ओपनिंग करने के लेकर कहा कि कैरी के साथ बल्लेबाजी करना मजेदार रहेगा। उन्होंने बिग बैश में शानदार काम किया है। ऑसट्रेलिया की प्लेयिंग इलेवन इस प्रकार है-
टीम- एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकांब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, झे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडॉर्फ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
