Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल में चेन्नई और राजस्थान की वापसी, धोनी पर निगाहें!

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लगाया गया दो साल का निलंबन खत्म हो गया है। स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो वर्ष का निलंबन झेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स का बैन गुरुवार को खत्म हो गया है। दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन सीएसके अब अगले एडिशन में वापसी के लिए तैयार है।

सीएसके बैन खत्म होने से काफी खुश है और उसने अभी से अगले एडिशन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सीएसके ने दावे के साथ कहा है कि वो हर हाल में महेंद्र सिंह धोनी को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। सीएसके की माने तो धोनी को हासिल करना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है क्योंकि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टीम की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के डायरेक्टर के जॉर्ज जॉन टीम के पूर्व कप्तान धोनी को वापस चाहते हैं। उनका कहना है अगर बीसीसीआई पुराने खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने की अनुमति दे देती है, तो वह सबसे पहले धोनी को रिटेन करना चाहेंगे। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगने के बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ जुड़ गए।

गौरतलब है कि आईपीएल की पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया था। इस फैसले से बाद दोनों टीमें आईपीएल 9 और आईपीएल 10 से में नहीं खेल पाई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+