
लगा चुके हैं इतने छक्के
फिंच के नाम अब 55 मैचों में 85 छक्के दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरह से ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड वाॅटसन के नाम था जिन्होंने 58 मैचों में 83 छक्के लगाए हैं। फिंच ने जैसे ही शेहान जयसूर्या को पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा छक्का जड़ा तो वह वाॅटसन से आगे निकल गए। वाॅटसन अब इस मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं जबकि डेविड कि वार्नर दूसरे स्थान पर हैं। वाॅर्नर के नाम 84 छक्के हैं।
ज्यादा छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज-
आरोन फिंच- 55 मैच- 85 छक्के
डेविड वार्नर- 73 मैच- 84 छक्के
शेन वॉटसन- 58 मैच- 83 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल- 61 मैच- 81 छक्के

रोहित हैं नंबर-वन
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम 98 मैचों में 109 छक्के दर्ज हैं, जबकि दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 105 छक्के उड़ाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिनके नाम 79 मैचों में 103 दर्ज हैं।

श्रीलंका का सूपड़ा साफ
फिंच की पारी की बदाैलत कंगारूओं ने श्रीलंका का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। आखिरी मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 142 रन बनाए थे। जवाब में आस्ट्रेिलया ने 7 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 134 जबकि दूसरे मैच में 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। इसी के साथ श्रीलंका की पोल भी खुल गई जिसने पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी, लेकिन अब श्रीलंका को ही ऑस्ट्रेलिया जाकर शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications
