For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया टी20 के कप्तान एरॉन फिंच ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में तूफानी बैटिंग करते हुए इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में फिंच ने टी-20 बड़ी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 76 गेंदों में 16 चौके और 10 छक्के की मदद से 172 रनों की पारी खेली। गौरतलब हो कि ये अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपने 20 ओवरों में 229 रन बनाए। खास बात यह है कि इस पारी से फिंच ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। टी 20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा निजी स्कोर 156 रनों का उन्हीं के नाम था। बता दें कि ससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एरोन फिंच ने 33 गेंद में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया था।

फिंच ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगा दिया। टी 20 क्रिकेट में अभी तक सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल का है। 2013 में आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने 175 रनों की पारी खेली थी। गौरतलब हो कि हरारे क्रिकेट क्लब में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं फिंच और शार्टी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 9.2 ओवरों में 223 रनों की रेकॉर्ड साझेदारी की। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 229 रन बनाए। इसमें फिंच के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने सिर्फ 47 रन बनाए, जबकि 10 रन एक्स्ट्रा रहे।

Story first published: Tuesday, July 3, 2018, 16:22 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+