नई दिल्ली। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान का ऐलान हुआ है। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बॉल टैंपरिंग में फंसने के बाद टिम पेन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन टिप पेन इस जिम्मेदारी को सही से निभा नहीं पाए। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच को वनडे टीम की कप्तानी सौंप दी है। बता दें कि एरोन फिंच ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी20 इंटरनेशनल के कप्तान हैं। एलेक्स केरै और जोश हेजलवुड को उपकप्तानी सौंपी गई है।
एरोन फिंच अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कप्तानी करेंगे। इतना ही नहीं टिम पेन का टीम से भी पत्ता कट गया है। उनवके अलावा मिच मार्श को भी टीम में जगह नहीं मिली है। बता दें कि टिप पेन ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में कप्तानी की थी। इन पांच मैचों को ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया था। इसके साथ-साथ टिम पेन का इस सीरीज में 7.2 का औसत था, जो कि बहुत ही खराब है।
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की वापसी हुई है। कप्तानी मिलने के बाद एरोन फिंच ने कहा, "यह बहुत ही उत्साहित करने वाला है। मैं बहुत खुश हूं। ऑस्ट्रेलिया को लीड करना मेरे लिए सम्मान की बात है।" बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, 4 नवंबर से शुरू होगी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है।
एरोन फिंच(कप्तान), शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, डार्की शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरै, एस्टन एगर, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल और एडम जैम्पा।