आरोन फिंच ने खेली विस्फोटक पारी, 25 गेंदों में ही ठोक दिए 128 रन
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर आरोन फिंच के बल्ले से विस्फोटक पारी देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में चल रही वनडे फाॅर्मेट के मार्श कप टूर्नामेंट में फिंच ने विक्टोरिया के लिए खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। मंगलवार हुए मार्श कप के दसवें मुकाबले में फिंच ने 151 गेंदों में नाबाद 188 रन बनाए, जिसकी बदाैलत विक्टोरिया ने क्वींसलैंड के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

ऐसे ठोके 25 गेंदों में 128 रन
फिंच की इस धुआंधार पारी में 11 चाैकों के अलावा 14 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। ऐसे में फिंच ने चाैकों-छक्कों की मदद से 25 गेंदों में 128 रन बनाए, जिसमें 44 रन चाैकों से तो 84 रन छक्कों से आए। फिंच ने गियर तब बदला जब उनका शतक पूरा हो गया था। अगर लक्ष्य और बड़ा होता तो फिंच दोहरा शतक भी पूरा कर सकते थे, लेकिन उनकी टीम ने 44.2 ओवर में ही क्वींसलैंड से मिले 304 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऐसे बरसाए रन
फिंच ने बड़े लक्ष्य का पीछा तूफानी अंदाज में किया। उन्होंने अपना अर्धशतक महज 29 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद 73 गेंदों में उन्होंने अपना शतकभी पूरा कर लिया, जिसमें 6 छक्के शामिल थे। शतक लगाने के बाद फिंच ने अपने खेलने का तरीका बदल लिया। वह हर गेंद पर हिट करते दिखे। देखते ही देखते उन्होंने शतक के बाद और 8 छक्के लगा दिए। उनकी इस पारी से टीम को आसान जीत भी मिली, लेकिन फिंच दोहरा शतक लगाने से चूक गए। लक्ष्य ज्यादा होता तो उनकी पारी में और रन भी निकलते।

बनाया यह रिकाॅर्ड
ये फिंच के करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। साथ ही ये विक्टोरिया के किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी लिस्ट-ए पारी है। फिंच एक लिस्ट ए मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले डार्सी शॉर्ट ने पिछले साल एक पारी में 23 छक्के लगा डाले थे। बता दें फिंच बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 मैचों में 50 से ज्यादा के औसत से 507 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
