For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारते ही फिंच ने की भारत के बारे में ये शानदार बातें

फिंच ने भारतीय टीम के खेलने के तरीके पर भी बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम शुरू के 10 ओवर में संभलकर खेलते हुए बीच के 30 ओवरों में शानदार तरीके स्ट्राइक बदलती है।

नई दिल्ली। जिस तरह से अॉस्ट्रेलियाई टीम एक के बाद एक मैच हारती जा रही है, उसने भारतीय टीम को मुस्कराने का एक मौका जरूर दे दिया होगा। हाल में समाप्त हुई घरेलू वनडे सीरीज में भी इस टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत का अॉस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर से शूरू हो जाएगा। वहीं अॉस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बात ये है कि उसके पास विश्व कप सेस पहले केवल तीन वनडे सीरीज और बची है। उनके पास तैयारियों के लिए अब ज्यादा समय नहीं है।

बदलना होगा खेलने का तरीका

बदलना होगा खेलने का तरीका

टीम के कप्तान फिंच ने कहा कि बल्लेबाजों को अपना खेलने का तरीका बदलना होगा वर्ना चयनकर्ता अपने तरीका बदल लेंगे और केवल टीम के गेम प्लान में फिट होने वाले खिलाड़ियों की टीम में जगह होगी। टीम से बाहर चल रहे स्मिथ और वार्नर के बाहर होने के कारण हालत और भी खराब हुए हैं।

भारतीयों के खेल की तारीफ

भारतीयों के खेल की तारीफ

इसके अलावा फिंच ने भारतीय टीम के खेलने के तरीके पर भी बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम शुरू के 10 ओवर में संभलकर खेलते हुए बीच के 30 ओवरों में शानदार तरीके स्ट्राइक बदलती है। इस दौरान वे अपने विकेट आखिर के ओवरों के लिए बचाकर रखते हैं। फिंच दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद ये बात बोल रहे थे।

'हर कोई भारत की तरह से नहीं खेल सकता'

'हर कोई भारत की तरह से नहीं खेल सकता'

फिंच ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, " भारत को अपने खेलने के अलग अंदाज के कारण पिछले कुछ सालों में बेहतरीन सफलता मिली है। लेकिन जरूरी नहीं है हर कोई उनकी तरह खेल दिखाए क्योंकि हर टीम का अपना संतुलन होता है और हमको भी यह देखना होगा कि हमारे टीम संतुलन में कौन सा गेम प्लान सबसे बेहतर काम करेगा।"

तीसरे मैच में मिली हार

तीसरे मैच में मिली हार

बता दें कि होबार्ट में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अॉस्ट्रेलिया को 40 रन से हरा दिया था। अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर और कप्तान फाफ डु फ्लेसिस ने शतक जड़े थे जिसकी बदोलत द. अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 320 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था जबकी कंगारू टीम नौ विकेट खोकर 280 रन ही बना पाई। इस मैच में एक और शतक अॉस्ट्रेलिया की ओर से शॉन मार्श ने जड़ा था।

Story first published: Monday, November 12, 2018, 15:08 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+