For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच से पहले फिंच बोले- भारत के पास बड़े खिलाड़ी हैं, सीरीज में कर सकते हैं वापसी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शनिवार राजकोट के साैराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने जा रहे दूसरे वनडे मैच के दाैरान करो या मरो जैसी स्थिति है। आस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 10 विकेट से भारत को पराजित किया। भारतीय टीम सभी विभाग में कमजोर पड़ती दिखी, लेकिन दूसरे मैच से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को लगता है कि भारत सीरीज में वापसी कर सकता है। उनके अनुसार, भारत के पास बड़े खिलाड़ी हैं।

फिंच ने कहा,'' पहले मैच में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। लेकिन फील्डिंग थोड़ी कमजोर थी पर हम टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं ।'' वहीं भारतीय टीम को लेकर उन्होंने कहा, ,'' इसमें कोई शक नहीं कि भारत वापसी करेगा । भारतीय टीम शानदार है जिसके पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।'' वहीं फिंच ने ओपनर डेविड वाॅर्नर से एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा ,''वार्नर बेहतरीन फार्म में है । उसके जमने के बाद उसे गेंदबाजी करना कठिन है । वह मैदान के चारो ओर खेलता है लिहाजा उसे रन बनाने से रोक पाना कठिन है।''

फिंच ने संकेत दिया कि दूसरे वनडे में पैट कमिंस या मिशेल स्टार्क की जगह जोश हेजलवुड को उतारा जा सकता है । बता दें कि भारत इस मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बिना उतरेगा। पहले एकदिवसीय मैच में पंत के हेलमेट पर पैट कमिंस का बाउंसर लग गया था जिसके बाद वे अगली पारी के हिस्से में विकेटकीपिंग नहीं करने आए थे। केएल राहुल अब दूसरे मैच में भी विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो भारतीय टीम शार्दुल ठाकुर की जगह पर नवदीप सैनी को मौका दे सकती है।

Story first published: Thursday, January 16, 2020, 17:58 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+