For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS : आरोन फिंच ने बताया वो कारण जिसके चलते भारत से मिली हार

नई दिल्ली। भारत ने राजकोट के साैराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए दूसरे वनडे मैच के दाैरान ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ अब तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। वानखेड़े में हुए पहले मैच में तो कंगारूओं ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे मैचों में वो चारों खाने चित्त होते दिखे। मैच के बाद बयान जारी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने हार का मुख्य कारण बताते हुए कि हम लक्ष्य का पीछा करते हुए रन रेट बढ़ा नहीं सके जिससे हम मैच गंवा बैठे।

फिच ने कहा, ''आपको यह तय करना होता है कि आप मैदान के अंदर जाते हैं तो फिर लक्ष्य मैच को बनाना होता या टारगेट हासिल करना। लेकिन हम रन रेट बढ़ाने से थोड़ चूक गए और वजह रही कि हम मैच हार गए।'' ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी स्टीव स्मिथ ने खेली। स्मिथ ने 98 रन बनाए, जबकि मानर्स लाबुछाने 46 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वाॅर्नर ने शुरूआत में लय पकड़ी पर 15 रन पर आउट हो गए। इसपर फिंच ने कहा, ''मुझे लगता है दूसरे वनडे मैच में जिस तरह स्मिथ ने शुरुआत की, वह शानदार थी। लेकिन हम आखिर तक अच्छा नहीं कर पाए।''

फिंच ने कहा कि एक बार पारी के दौरान आपके बल्ले से रन निकलना शुरू हो जाएं तो फिर आपको अपनी पारी को बढ़े स्कोर में तब्दील करना होता है। भारतीय टीम को ओपनर रोहित शर्मा(42) और शिखर धवन(96) ने 81 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों को कंगारू गेंदबाज परेशान नहीं कर सके। इसपर फिंच ने कहा, ''भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। हमें पहली पारी में एक विकेट की जरूर थी, लेकिन हमारे गेंदबाज विकेट शुरूआती समय विकेट नहीं निकाल सके। लेकिन एडम जाम्पा ने शानदार बॉलिंग की थी।''

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 13:58 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+