For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'धोनी 80 के हों और व्हील चेयर में भी रहें तब भी मैं उन्हें अपनी टीम में लूंगा'

नई दिल्ली। मिस्टर कूल के नाम से प्रख्यात महेंद्र सिंह धोनी को पसंद करने वाले लोगों की फेहरिस्त काफी लंबी है। धोनी को पसंद करने वाले लोगों में एक नाम साउथ अफ्रीका के पूर्व धुरंधर और मिस्टर 360 के नाम से प्रख्यात एबी डिविलियर्स का नाम भी शामिल है।डिविलियर्स ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे चयनकर्ता को लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने कहा है कि यदि वह कोई टीम चुनते हैं, तो उसमें धौनी को जरूर शामिल करेंगे।

एबी की प्लेइंग-11 में हमेशा के लिए जगह:

एबी की प्लेइंग-11 में हमेशा के लिए जगह:

एबी ने कहा कि धोनी चाहे 80 साल के हो जायें, व्हीलचेयर पर हों, लेकिन मेरी प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिविलियर्स ने कहा कि वह कमाल के क्रिकेटर हैं, आप उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें फिर आप ही बताएं कि क्या ऐसे क्रिकेटर को ड्रॉप किया जा सकता है? मैं तो नहीं करता। 34 वर्षीय एबी डिविलियर्स ने साथ ही विराट कोहली की भी तारीफ की जिनकी कप्तानी में वह आइपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल चुके हैं।

विराट और मेरी सोच एक जैसी:

विराट और मेरी सोच एक जैसी:

एबी ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि 'हम दोनों में जरूर कुछ बात होती है, जब साथ में बल्लेबाजी करते हैं। खेल को लेकर हम दोनों का एक ही माइंडसेट है, जिसे हम एंजॉय करते हैं।' दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद संन्यास ले लिया है।

विराट और रोहित को लेकर ब्रायन लारा ने दिया बड़ा बयान, विंडीज को दी नसीहत

धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं:

धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं:

37 साल के एमएस धोनी 90 टेस्ट मैच खेलके बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वे वनडे और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। वे अब तक 328 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक जनवरी 2017 में लगाया था। इसके बाद वे 43 वनडे मैच खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने छह अर्धशतक लगाए हैं।

Story first published: Tuesday, October 23, 2018, 17:31 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+