डिविलियर्स ने पहले ही कर दी भारत की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच हारने के बाद भारत ने दमदार वापसी करते हुए पोर्ट एलीजाबेथ स्टेडियम में खेले खेले गये 5वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हराकर सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 274 रनो का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका का पूरा खेमा 201 रनो पर ढेर हो गया।

आपके जानकारी के लिए बता दें कि 25 साल में अफ्रीकी सरजमीन पर भारत पहली बार किसी श्रृंखला को जीत पाया कामयाब हुआ। हालांकि इसकी भविष्यवाणी दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस दौरे से पहले कर दी थी। सीरीज शुरू होने से पहले ही पत्रकारों से बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा था कि कोहली के धुरंधर यहां (दक्षिण अफ्रीका) में इतिहास रचने आ रहे हैं ।

इस बातचीत के दौरान डिविलियर्स ने आगे कहा था कि "पिछले कुछ समय से कोहली शानदार लय में है, जिसे वह दक्षिण अफ्रीका में भी जारी रखना चाहेंगे। डिविलियर्स ने भारतीय टीम की ताऱीफ करते हुए आगे कहा था कि भारतीय टीम युवा खिलाड़ीयों से लबरेज है, जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।"
कल रात खेले गये मुकाबले में खराब लय से जुझ रहे रोहित शर्मा ने अपनी वापसी का बिगुल बजा दिया है। आपको बता दें की भारत को अब दक्षिण अफ्रीका में 1 वनडे और T-20 के मुकाबले खेलना है।

बता दें कि अभी वनडे सीरीज का एक मैच और बचा है जिसके बाद दोनों टीमों को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। लेकिन उससे पहले अफ्रीकी टीम ने टीम में कई बदलाव करते हुए सभी को चौंका दिया है।

रविवाव से वान्डरर्स (जोहानिसबर्ग) के मैदान पर शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका मैनेजमेंट ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए टेस्ट टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टेस्ट से संन्यास ले चुके जेपी ड्यूमनी इस टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं एबी डि विलियर्स को मौका मिला है।

Story first published: Wednesday, February 14, 2018, 15:05 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+