बड़ी खबर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं एबी डिविलियर्स

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स वर्तमान में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, वह दुनिया भर में पेशेवर टी 20 लीगों में खेलते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले यह बताया गया था कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। लेकिन अब एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है जो डिविलियर्स के फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला सकती है।

आईपीएल के बाद तय होगी वापसी

आईपीएल के बाद तय होगी वापसी

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने इस बारे में एक बड़ा संकेत दिया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने डिविलियर्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बारे में बहुत कुछ कहा। बाउचर ने कहा, "मुझे आईपीएल के लिए भारत रवाना होने से पहले डिविलियर्स से बात करनी थी। एबी खुद आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। वह खुद को साबित करना चाहते हैं। वह क्रिकेट के दिग्गज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी आईपीएल के बाद तय की जाएगी। "

विश्व कप से वापसी करने जा रहे थे एबी

विश्व कप से वापसी करने जा रहे थे एबी

डिविलियर्स को 2020 टी 20 विश्व कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करनी थी। हालांकि, कोविड -19 महामारी के कारण विश्व कप को स्थगित कर दिया गया है। विश्व कप अब भारत में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में खेला जाएगा।

आईपीएल में एक मजबूत शुरुआत

आईपीएल में एक मजबूत शुरुआत

डिविलियर्स ने आईपीएल 2021 में मजबूत शुरुआत की। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन के पहले मैच में 48 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो 1 रन बनाकर आउट हो गए। वह टीम के लिए विकेटकीपर के ताैर भी काम भी काम करते हैं। आरसीबी में एबी डिविलियर्स के साथ विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी हैं।

बता दें कि डिविलियर्स ने तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 50 से ज्यादा के औसत से 8765 रन बनाए हैं। डिविलियर्श ने इस दाैरान 22 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 228 वनडे में 53 से ज्यादा की औसत से 9577 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भी 1672 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल की बात करें तो डिविलियर्स ने 171 मैच में 151 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 4898 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में तीन शतक भी लगा चुके हैं।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 16:20 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+