फीफा विश्व कप : अमेरिकी टीम की जबरदस्त सुरक्षा
जोहांसबर्ग। अमेरिका की राष्ट्रीय फुटबाल टीम 11 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप-2010 के लिए सोमवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई। आतंकवादी संगठन अल कायदा की कथित धमकी को देखते हुए अमेरिकी खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। उनके होटल और अभ्यास स्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
अमेरिकी टीम सोमवार दोपहर साउथ अफ्रीकन एअरलाइंस के विमान से टाम्बो हवाई अड्डे पर उतरी। इस टीम के यहां पहुंचने से पहले ही गहरे नीले रंग की वर्दी में लैस विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने हवाई अड्डे पर डेरा डाल दिया था।
टीम के हवाई अड्डे पर पहुंचते ही सुरक्षा बलों ने विमान को चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा घेरे में टीम को हवाई अड्डे से बाहर लाया गया और फिर सादी वर्दी पहने दूसरे सुरक्षा दल ने टीम को होटल तक पहुंचाया।
11 जून से 11 जुलाई तक होने वाले विश्व कप के लिए टीमों का आना जारी है। विश्व कप में कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। विश्व कप के मैचों का आयोजन जोहांसबर्ग, केपटाउन और डरबन जैसे महत्वपूर्ण शहरों के अलावा छह अन्य स्थानों पर होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications