डिविलियर्स के फैंस के लिए खुशखबरी, इस समय मैदान पर वापसी करेंगे मिस्टर 360
नई दिल्ली। दुनियाभर में मौजूद दक्षिण अफ्रीकी पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल क्रिकेट का ये जादूगर भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुका हो लेकिन इस बड़ी लीग में वह अपने बल्ले का जलवा दिखाते नजर आएंगे। दरअसल विस्फोटक बल्लेबाज डिविलियर्स ने आईपीएल 2018 के बाद मई के महीने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर अपने फैन्स से कहा था कि वो अब क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में नहीं खेलेंगे।
हालांकि हाल ही में डिविलियर्स ने एक ऐसी घोषणा की जिससे कम से कम भारतीय क्रिकेट फैन्स काफी खुश हैं। डिविलियर्स ने बताया कि अगले कुछ सालों तक वो आईपीएल में खेलते रहेंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका डोमेस्टिक सर्केट में वो 'टाइटन्स' में भी खेलेंगे। वेबसाइट आईओएल डॉट को डॉट जेड को दिए इंटरव्यू में डिविलियर्स ने कहा, " मेरे पास फिलहाल दुनियाभर से कई ऑफर हैं। मेरे लिए अच्छा होगा कि मैं देखूं मुझे क्या करना है।" डिविलियर्स ने आगे कहा, "बेंगलुरू मेरे लिए एक स्पेशल जगह है। वास्तव में वह मेरा दूसरा घर है। मैंने वहां अपना 100वां टेस्ट खेला, और जाहिर है, आरसीबी मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। एक देश के रूप में भारत ने मुझे अपनाया है। इसे बयां करना मुश्किल है। मैं सिर्फ क्रिकेट खेलता हूं।"
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। खुद डिविलियर्स का सपना रहा कि वे अपनी टीम को वर्ल्ड कप जिता पाते। हालांकि वे ऐसा नहीं कर पाए और उससे पहले ही क्रिकेट छोड़ दिया। डिविलियर्स ने कहा, "विश्व कप जीतना लंबे समय तक मेरा गोल रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मैने ऐसा महसूस किया है कि केवल विश्व कप नहीं जीत पाने के आधार पर खुद का जज करना वास्तविक नहीं होगा। हां, निश्चित तौर पर मैं विश्व कप जीतना चाहता था।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
