दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम की कप्तानी से हटे एबी डिविलियर्स
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एकदिवसीय टीम की कप्तानी छोड़ दी है। डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट संघ को कप्तान के तौर पर अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी है। हालांकि वे खेल के सभी प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- "मेरे बारे में पिछले 12 महीनों में बहुत कुछ कहा व लिखा गया है। मुझे लगता है कि अब मुझे मेरी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट करने का समय है। पिछले एक साल या उससे भी ज्यादा समय तक मैंने कई प्रतिबद्धताओं का प्रबंधन करने की कोशिश की है। इस बीच मैंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस किया।"
डिविलियर्स ने आगे कहा- क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर हमने अच्छा कार्यक्रम विकसित करने की कोशिश की जिसकी वजह से मुझे अपने करियर को लम्बे समय तक चलाने में मदद मिली। डिविलियर्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए हमेशा उपलबध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब टीम को उनकी जरूरत हो वे हमेशा तैयार हैं। डिविलियर्स ने ये भी कहा कि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में चयन के लिए भी वे उपलब्ध रहेंगे।
Looking forward to a great summer #ProteaFire pic.twitter.com/yojybIrvjZ
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) August 23, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
