For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नवंबर में बतौर कप्तान एक बार फिर मैदान में जलवे बिखेरते नजर आएंगे एबी डिविलियर्स

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत को अलविदा कह चुके दुनिया के महानतम और दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स एक बार फिर मैदान में जलवे बिखेरते नजर आएंगे। दरअसल डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका के नये एमजांसी सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट में 12 टॉप खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के छह और छह विदेशी खिलाड़ियों को मारकी खिलाड़ी चुना गया। इंग्लैंड के वनडे कप्तान ऑयन मॉर्गन, जेसन रॉय और डेविड मलान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के राशिद खान प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं, जोहानिसबर्ग में बुधवार को होने वाले ड्राफ्ट में छह टीमों में इन खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ रहेगी।

गौरतलब हो कि आईपीएल मुकाबलों के बाद इस साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डिविलियर्स टीशवाने स्पार्टन्स की अगुवाई करेंगे। राष्ट्रीय कप्तान फाफ डु प्लेसिस पार्ल रॉक्स टीम में , हाशिम अमला डरबन हीट, जेपी डुमिनी केपटाउन ब्लिट्ज, कागिसो रबाडा जोजी स्टार्स और इमरान ताहिर नेल्सन मंडेला बे जाइंट्स टीम में होंगे। ये लीग 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच खेली जाएगी। ऐसे में एक बार फिर इस दिग्गज के चौके छक्के मैदान के हर छोर पर देखने को मिलेंगे। ये वास्तव में डिविलियर्स के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर है।

Story first published: Tuesday, October 16, 2018, 15:15 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+