Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: मैच हारने में कोहली का जवाब नहीं, निकले सबसे आगे

आईपीएल सीजन 9 का फाइनल खेलने वाली विराट की टीम आरसीबी सीजन 10 में सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई है। इस सीजन में आरसीबी ने 12 मैच खेले हैं जिनमें से 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम की तरफ से इस सीजन में 8 मैच खेले हैं जिनमें केवल एक ही मैच में वे अपनी टीम को जीत दिला सके। लगातार हार का सामना कर रहे विराट के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

सबसे ज्यादा मैच हारने में नंबर वन कोहली
शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से मिली हार के साथ विराट के आईपीएल करियर में 72 हार दर्ज हो गई हैं। यह अपने आप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है। अभी तक आईपीएल में कोई एक खिलाड़ी किसी एक टीम के लिए इतने मैच हारने की लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है। गौरतलब है कि आईपीएल की शुरुआत (2008) से ही विराट आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए अभी तक कुल 147 मैच खेले हैं जिनमें से 72 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में किसी एक टीम के लिए कोई खिलाड़ी इतनी बड़ी संख्या में मैच नहीं हारा है।

तो उथप्पा हैं कोहली से आगे!
हालांकि अलग-अलग टीमों में शामिल होकर सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड केकेआर के रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज है। उथप्पा आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पुणे वारियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले हैं। अभी तक उथप्पा ने कुल 145 मैच खेले हैं जिनमें से 75 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+