For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डीविलियर्स की फिर हुई मैदान पर वापसी, अब इस टीम के लिए लगाएंगे चाैके-छक्के

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स फिर से मैदान पर दिखाई देंगें। डीविलियर्स आईपीएल के बाद अब इंगलिश काउंटी में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स फिर से मैदान पर दिखाई देंगें। डीविलियर्स आईपीएल के बाद अब इंगलिश काउंटी में भी खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हे मिडिलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने इस साल जुलाई में होने वाले टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

मिडिलसेक्स की टीम पिछले सीजन में पूरी तरह से फ्लाॅप साबित हुई थी और टूर्नामेंट में खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 2 जीत ही दर्ज कर पाई थी। मिडिलसेक्स अपने इस प्रदर्शन के कारण अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही थी। लेकिन इस बाद उन्हें डीविलियर्स से उम्मीदें होंगी क्योंकि वह टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। वह इस बार आईपीएल में भी राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते नजर आएंगे। डीविलियर्स 272 टी-20 मैचों में डिविलियर्स ने 36 की औसत और 149 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 7300 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 52 अर्द्धशतक और 4 शतक शामिल हैं।

360 नाम से हैं मशहूर
35 वर्षीय इस बल्लबाज को फैंस बेहद पसंद करते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या साउथ अफ्रीका में नहीं होगी जितनी की भारत में है। डीविलियर्स को 'MR.360' नाम भी भारतीय फैंस ने ही दिया है। वो इसलिए क्योंकि वह क्रीज पर जब खड़े होते हैं तो चारों तरफ बड़े-बड़े शाॅट लगाने में माद्दा रखते हैं। इसके अलावा उन्हें 'सुपरमैन' नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि उन्होंने 23 मई 2018 को संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। डीविलियर्स ने अपनी अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए 114 टेस्ट मैच खेलकर 8765 रन बनाए, इसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा वन-डे में 228 मैच खेलकर उन्होंने 9577 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 53 अर्धशतक जमाए। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 78 मैचों में 10 अर्धशतक के साथ 1672 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, February 26, 2019, 12:17 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+