For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलियर्स ने किया तिरंगे का अपमान, लोगों ने लगाई जमकर क्लास

नई दिल्ली। अगर किसी विदेशी खिलाड़ी की लोकप्रियता की बात करें तो शायद भारत में जितना दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स को लोग पसंद करते हैं उतना शायद ही किसी और खिलाड़ी को करते हों । भारत में उनके फैंस की कमी नहीं है। यही वजह है कि जब-जब वह मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते थे तो स्टेडियम में एबी-एबी के नारे गूंजने लगते थे। हालांकि हाल ही में डिविलियर्स ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल डिविलियर्स ने अपने एक प्रमोशन ऐड को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया जो कि एक वाइन के ब्रैंड का ऐड था। इस ऐड में उन्होंने तिरंगे का इस्तमाल किया जो फैंस को पसंद नहीं आया।

डिविलियर्स ने इस विज्ञापन को शेयर करते हुए लिखा था, 'एक्साइटेड टाइम! अब अतुल्य भारत में भी हमारी शानदार वाइन का स्वाद चखने को मिलेगा। अगर आपके हाथ में इस वाइन की बोतल पहुंच चुकी है, तो कृपया हमें बताएं कि आप क्या सोचते हैं?' वहीं, तस्वीर पर लिखा था, 'हमारी वाइन अब दिल्ली में उपलब्ध है। गौरतलब हो कि उनके इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करके तिरंगे का गलत इस्तेमाल ना करने की सलाह दी साथ ही उन्होंने यह भी कह डाला कि जब तक वह तिरंगे को नहीं हटाते वो उनकी वाइन नहीं खरीदेंगे। गौरतलब हो कि डिविलियर्स हाल ही में भारत में विराट कोहली की टीम आरसीबी से आईपीएल खेले थे और उसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

Story first published: Saturday, July 21, 2018, 19:07 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+