VIDEO: विराट कोहली ने 500-1000 रुपए की नोटबंदी पर क्या कहा, देखिए वीडियो में
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने संबंधी ऐलान के बाद से देशभर में मिलीजुली प्रतिक्रिया हैं।
कालेधन के खिलाफ लिए गए इस फैसले पर कोई पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहा है तो कोई उनका विरोध कर रहा है।
इसी बीच भारतीय क्रिकेट के स्टार प्लेयर और टेस्ट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने भी इस पूरे मामले पर टिप्पणी की है।
'कालेधन के खिलाफ सबसे प्रभाव कदम'
विराट कोहली से जब विमुद्रीकरण से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कालेधन के खिलाफ अबतक उठाए गए कदमों में नोटबंदी सबसे प्रभावी कदम है।
गोवा में यह आदमी कर रहा है कैश लेने वालों की मदद, जानिए कैसे
नोटबंदी के फैसले को बताया ऐतिहासिक
विराट कोहली ने कहा कि भारतीय राजनीति में उन्होंने ऐसा ऐतिहासिक फैसला पहली बार देखा है और वह इस फैसले की प्रशंसा करते हैं। विराट कोहली ने यह बात इंग्लैण्ड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले विशाखापट्टनम में कही।
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की मां को लेकर उठाया सवाल तो सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
आप यहां वीडियो में देख सकते हैं कि विराट कोहली ने नोटबंदी पर क्या कुछ कहा :
'For me it's the greatest move that I have seen in the history of Indian politics,' @imVkohli on demonetisation in India pic.twitter.com/SR9JVL35jj
— BCCI (@BCCI) November 16, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
