
इसी टीम के साथ जुड़ना चाहते थे डिविलियर्स
फ्रैंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 35 साल के डिविलियर्स दिसंबर से फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट के सेकंड हाफ में टीम के साथ जुड़ेंगे। ब्रिस्बेन के साथ जुड़ने पर डिविलियर्स ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जनवरी से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला आसान रहा। ब्रिस्बेन हीट उस तरह का ब्रांड है, जिससे मैं जुड़ना चाहता हूं। वे काफी आक्रामक हैं। मैं गाबा (ब्रिस्बेन का मैदान) जाने का इंतजार कर रहा हूं। वह एक सुंदर मैदान है। विकेट शानदार है। वहां खेल हमेशा बेहतरीन होते हैं।'

कोच ने जाहिर की खुशी
वहीं ब्रिस्बेन हीट के कोच डैरेन लैहमेन ने उन्हें टीम में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘डिविलियर्स के साथ पहली बार काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।' लैहमेन ने कहा, ‘विश्व स्तर के खिलाड़ी हर दिन साथ नहीं आते हैं। बिग बैश में डिविलियर्स जैसा खिलाड़ी होना शानदार है। ऐसा सिर्फ हमारी टीम के लिए नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए है। वे 360 डिग्री प्लेयर हैं। उनके पास बेहतरीन क्षमता, अच्छा स्वभाव और टीम लीडर वाले गुण हैं।'

आईपीएल में भी मचाते हैं धमाल
360 मास्टर नाम से मशहूर डिविलियर्स संन्यास के बाद अभी तक आईपीएल में ही धमाल मचाते थे। डिविलियर्स ने आईपीएल के पिछले सीजन में 442 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154 का था। लेकिन इस बार वह बिग बैश लीग में भी लंबे-लंबे छक्के लगाते दिखेंगे। डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 खेले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
