इंग्लैंड। एबी डिविलियर्स का नाम सुनते ही सबसे पहले जहन में 360 डिग्री में लगाए गए लंबे-लंबे छक्के याद आते हैं। लेकिन आज कल डिविलियर्स का सितारा गर्दिश में है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज हारना फिर चैंपियंस ट्रॉफी में पहले पाकिस्तान और फिर भारत के हाथों हारकर बाहर होना। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है लेकिन जब यही विस्फोक बल्लेबाज अपने बल्ले से सबसे धीमी गति से रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज कर लो तो फैंस को निराशा हाथ लगती है।
जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में डिविलियर्स अपनी टीम की तरफ से सबसे धीमा अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डिविलियर्स ने 49 गेंदों में 50 रन बनाए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने 2013 में 49 गेंदों में ही श्रीलंका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया था।
इंग्लैंड ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया। आपको बता दें कि इससे पहले डिविलियर्स आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए कुछ नहीं कर पाए। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और अब टी20 में भी डिविलियर्स का बल्ला खामोश है। हालांकि डिविलियर्स वो बल्लेबाज हैं केवल एक मैच से ही क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा सकते हैं।