For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे एबी डिविलियर्स, CSA ने बयान जारी कर दी जानकारी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, लेकिन क्रिकेट के फैंस को इस टीम के ऐलान के बाद बड़ा झटका लगा है। एबी डिविलियर्स की वापसी की उम्मीद कर रहे लोगों को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने निराश किया और एबी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस बाबत क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि एबी डविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के अपने फैसले पर कायम हैं। एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है और उन्होंने आखिरकार यह फैसला ले लिया है कि उनका संन्यास फाइनल है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की ओर से वेस्टइंडीज के दौरे के लिए टीम का ऐलान किया गया,जिसमे एबी डिविलियर्स का नाम नहीं है। जिस तरह से आईपीएल में लगातार डिविलियर्स जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसके बाद माना जा रहा था कि डिविलियर्स की टीम में वापसी हो सकती है और वह संन्यास से वापस आ सकते हैं। एबी डिविलियर्स ने इस आईपीएल सीजन में 7 मैचों में कुल 207 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। पिछले महीने डिविलियर्स ने कहा था कि मेरी मार्क बाउचर से अभी तक बात नहीं हुई है, लेकिन आईपीएल के दौरान हमारी बात होनी थी। लेकिन हां ये सच है कि हम इस बारे में बात कर रहे थे। पिछले साल उन्होंने मुझसे कहा था कि क्या आप वापसी के लिए इच्छुक हैं, मैंने कहा था बिल्कुल।

गौरतलब है कि एबी डिविलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। विश्वकप से पहले उनके संन्यास के बाद फाफ डूप्लेसिस की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने विश्वकप खेला था। लेकिन टीम 9 में से सिर्फ 3 मैच ही जी सकी और सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ग्रैम स्मिथ ने इस बात के संकेत दिए थे कि एबी डिविलियर्स की टीम में वापसी हो सकती है। स्मिथ ने कहा था कि डिविलियर्स एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में अगर डिविलियर्स शामिल होते हैं तो अच्छा होगा। लेकिन जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि डिविलियर्स अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे उसके बाद फैंस में काफी निराशा है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम
टेंबा बवूमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, बोर्न फॉर्च्यून, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, सिसांदा मगाला, जे मलान, एडेन मरकरान, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिच नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्शी, रेजी वेन डेर डसन, काइल वेरेन, लिजाड विलियंस, एंडील फेलुकवायो, ड्वेन प्रेटोरियस

Story first published: Wednesday, May 19, 2021, 12:18 [IST]
Other articles published on May 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+