For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलियर्स ने चुनी IPL ऑल-स्टार इलेवन, भारतीय सितारों से सजी है टीम

नई दिल्ली: एबी डिविलियर्स की पहचान क्रिकेट के सुपरमैन के तौर पर है जो 360 डिग्री पर बल्लेबाजी कर सकता है और मैदान में कहीं भी सटीक फील्डिंग कर सकते हैं। उनके शॉट्स काफी विविधापूर्ण और पहले से अनुमान ना लगाए जा सकने वाले हैं। हालांकि एबी क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय दुनिया से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड में वापसी के लिए उनकी क्रिकेट साउथ अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ और प्रोटियाज टीम के कोच मार्क बाउचर से बातचीत जारी है।

डिविलियर्स ने चुनी ऑल स्टार आईपीएल इलेवन-

डिविलियर्स ने चुनी ऑल स्टार आईपीएल इलेवन-

डिविलियर्स के साथ खास बात यह है कि वे सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। वे क्रिकेट को लेकर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी चुनिंदा ही बातें करते हुए नजर आते हैं।

आकाश चोपड़ा ने बताया विराट कोहली के बाद कौन है कप्तानी के लिए 'रेडीमेड' विकल्प

जबकि कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन में रहने के लिए मजबूर हुए अन्य क्रिकेटर विभिन्न स्तरों पर प्लेइंग इलेवन चुनने के में बिजी है। और यह कहने की बात नहीं है कि एबी ने अधिकतकर प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पाई है।

सहवाग और रोहित को ओपनिंग की जिम्मेदारी-

सहवाग और रोहित को ओपनिंग की जिम्मेदारी-

लेकिन इस बार मामला थोड़ा और मजेदार हो चुका है क्योंकि एक और प्लेइंग इलेवन चुनी गई है और यह किसी और ने नहीं बल्कि खुद डिविलियर्स ने चुनी है।

डिविलियर्स ने यह टीम हर्षा भोगले के साथ बातचीत करते हुए क्रिकबच के चैट शो में चुनी है। यह एक आईपीएल ऑल स्टार प्लेइंग इलेवन टीम है जिसमें ओपनिंग की जिम्मेदारी वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाजो के नाम है।

चौथे नंबर पर डिविलियर्स ने खुद को उतारा-

चौथे नंबर पर डिविलियर्स ने खुद को उतारा-

तीसरे नंबर पर कोहली और चौथे पर खुद डिविलियर्स होंगे। बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स नंबर चार पर होंगे। फिलहाल स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए सुर्खियों में चल रहे हैं।

इरफान पठान ने माना- कुछ लोगों ने मुझे वास्तव में नुकसान पहुंचाया, नहीं मिला वैसा सपोर्ट

टीम के विकेटकीपर और कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के सितारे महेंद्र सिंह धोनी होंगे जिनकी अगुवाई में टीम ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है।

भारतीय स्टारों की भरमार है इस टीम में-

भारतीय स्टारों की भरमार है इस टीम में-

इसके बाद स्पिन ऑलराउंडरों के विकल्प के तौर पर राशिद खान और रविंद्र जडेजा निचले क्रम में होंगे। स्विंग तेज गेंदबाजी का भार भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। कैगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह को एक्सप्रेस गति की जिम्मेदारी मिली है।

डिविलियर्स की आईपीएल ऑल-स्टार इलेवन इस प्रकार है-

सहवाग, रोहित, कोहली, डिविलियर्स, स्टोक्स, धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), जडेजा, राशिद, भुवनेश्वर, रबाडा, बुमराह

Story first published: Wednesday, July 1, 2020, 12:09 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+