VIDEO: जब डिविलियर्स ने जड़ा था सबसे तेज शतक, लगाए थे कुछ इस तरह के खास शॉट
नई दिल्ली। अभी आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले खेले जा रहे हैं लेकिन इसी बीच क्रिकेट जगत में एक बड़ी हलचल हुई जिससे सभी खेल प्रशंसक काफी सकते में हैं। दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों और फील्डरों में से एक दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिबिलियर्स ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी, गौरतलब हो की भारत में खेले जा रहे आईपीएल 11 में एबी विराट कोहली की आरसीबी का हिस्सा थे। इस सीजन उन्होंने कई कमाल की पारियां भी खेलीं थी। उनके इस फैसले से क्रिकेट जगत के लोग भी सकते में हैं। एबी की अगर बात करें तो वो भारत में लोकप्रिय खिलाड़ियों में शायद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। यूं तो एबी के नाम कई ऐसे कारनामे हैं जो ये साबित करते हैं की एबी कितने दिग्गज बल्लेबाज हैं और मैदान के चारों ओर किसी भी गेंद को मार सकते हैं इसलिए उन्हें मिस्टर 360 भी कहा जाता है। उनकी यादगार पारियों की अगर बात करें तो डिबिलियर्स के नाम वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है जो उन्होंने वेस्टइंडीज के दौरे पर लगाया था।
जब डिबिलियर्स ने खेली थी तूफानी पारीः यह बात तीन साल पहले की है जब वेस्टइंडीज की टीम 2015 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। यहां हुए एक मैच में डिबिलियर्स ने केवल 16 गेदों में ही अर्धशतक जड़ दिया था वहीं 31 गेंदों में शतक और इस मैच में केवल 44 गेंदों में ही एबी ने 149 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में एबी ने न्यूजीलैंड के कोरी एंडरशन का सबसे तोज शतक मारने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। अपनी इस पारी में एबी ने 16 छक्के और 9 चौके जड़े थे। इस पारी के दौरान उन्होंने ऐसे-ऐसे शॉट खेले थे जिसे देखकर वेस्टइंडीज का हर खिलाड़ी हैरान रह गया था। गौरतलब हो की एबी दुनिया में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं वहीं कोरी एंडरशन का नाम दूसरे नंबर पर आता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
