For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उसने सचमुच मेरा नाम रोशन कर दिया', बेटे को सफल देख भावुक हुआ पिता

नई दिल्ली । कई ऐसे युवा खिलाड़ी कतार में खड़ें हैं जो क्रिकेट में अपना भविष्य संवारने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। कईयों की किस्तम जाग जाती है तो कई खिलाड़ी माैका पाकर भी खास कमाल नहीं कर पाते। आईपीएल 2022 में नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इस दाैरान सनराइजर्स हैदराबाद ने भी नामों का खुलासा किया, जिसमें एक था उमरान मलिक। जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन किए जाने से खुश हैं और उस टीम के साथ खेलना चाहते थे जिसने उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का पहला मौका दिया। हालांकि उनके पिता की खुशी का भी ठिकाना नहीं है, जिन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे ने नाम राैशन कर दिया।

सचमुच नाम रोशन कर दिया

सचमुच नाम रोशन कर दिया

उमरान के पिता अब्दुल राशिद मलिक जम्मू के शहीदी चौक पर एक फल की दुकान है। दुकान उमरान के पिता और चचेरे भाई चलाते हैं। उमरान के पिता ने बताया, ''जब उमरान छोटा था तो गली के दूसरे बच्चों के साथ क्रिकेट खेला करता था। मैं जब भी उससे कुछ कहता, तो वह बस यही कहता, मैं क्रिकेट में तुम्हारा नाम बड़ा कर दूंगा। मैं देश के लिए खेलूंगा। आज मेरे बेटे ने सचमुच मेरा नाम रोशन कर दिया। आज हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।''

खुश हैं कि हैदराबाद ने रिटेन किया

खुश हैं कि हैदराबाद ने रिटेन किया

उमरान इस समय भारत ए के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने इस साल के आईपीएल सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकी थी। जिससे हर तरफ इसकी चर्चा हो रही थी। उनके पिता अब्दुल राशिद मलिक ने दैनिक भास्कर को बताया कि उमरान से गुरुवार को ही उनकी फोन पर बात हो पाई थी, क्योंकि वह साउथ अफ्रीका में मैच में बिजी हैं। मीडिया से से बात करते हुए बताया कि उनका बेटा चाहता था कि वो उसी टीम के लिए खेलेना पसंद करेंगे जिसने पहला माैका दिया था। अब्दुल ने कहा, ''उमरान खुश हैं कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है।'' अपने पिता से बात करते हुए, उमरान ने कहा था कि कि वह उस टीम के साथ खेलना चाहते थे जिसने उन्हें आईपीएल जैसे बड़े मंच पर मौका दिया। वह नीलामी में भी सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा ही बिकना चाहता था। ऐसे में उन्हें हैदराबाद से रिटेन करना उनके करियर के लिए अच्छा होगा।''

अब 4 करोड़ रुपए मिलेंगे

अब 4 करोड़ रुपए मिलेंगे

जम्मू-कश्मीर के एक अन्य खिलाड़ी अब्दुल समद को भी हैदराबाद की टीम ने अगले सीजन के लिए रिटेन किया है। इस बारे में बात करते हुए उमरान के पिता ने कहा कि उमरा को समद के साथ खेलने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बता दें कि केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन किए जाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। हैदराबाद ने तीन खिलाड़ी रिटेन किए थे। उमरान उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो रिटेन होने पर मालामाल हो गए थे। उमरान को इससे पहले 10 लाख रुपए मिलते थे। रिटेन किए जाने के बाद उन्हें 4 करोड़ रुपए मिलेंगे, जो 39 गुना ज्यादा है। 22 साल के उमरान बेहद लकी रहे हैं, क्योंकि उनके पास सिर्फ 3 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें 2 विकेट शामिल हैं, लेकिन अपनी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के दम पर उन्होंने हैदराबाद फ्रेंचाइजी को अपना दीवाना बना लिया। यही कारण है कि उनकी कीमत बहुत ही जल्द करोड़ों में पड़ गई।

Story first published: Friday, December 3, 2021, 13:19 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+