For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह को 'बेबी बॉलर' बताने पर ट्रोल हुए रज्जाक, फैंस ने बताया 'साल का चुटकुला'

नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बेबी बॉलर कहने के लिए अब्दुल रज्जाक को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने क्रिकेटपाकिस्तान डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने ग्लेन मैकग्राथ और वसीम अकरम जैसे महान गेंदबाजों का सामना किया था, इसलिए जसप्रीत बुमराह उनके लिए एक बालक गेंदबाज हैं।

ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस ने रज्जाक को उनके बड़बोलेपन के लिए ट्रोल किया है। फैंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ के खिलाफ रज्जाक को उनका बैटिंग एवरेज याद दिलाया है। जबकि कुछ ने 2011 वर्ल्ड कप कप के दौरान मुनाफ पटेल द्वारा अब्दुल रज्जाक को आउट करने की याद भी दिलाई।

फैंस की प्रतिक्रिया इस प्रकार रही-

रज्जाक को दिया जॉक ऑफ द ईयर बनाने का अवार्ड-

ग्लैन मैक्ग्रा के सामने रज्जाक के आंकड़े भी लाए गए-

इस दौरान रज्जाक को मुनाफ पटेल की याद दिलाई गई जिन्होंने उनको विश्व कप मैच में आउट किया था-

रज्जाक ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 265 वनडे और 32 T20I खेले। उनकी बल्लेबाजी औसत हर फार्मेट में 30 से कम थी। हालांकि, रज्जाक ने अपने दिनों के दौरान पाकिस्तान के लिए वनडे में मुख्य भूमिका निभाई थी और 112 के उच्च स्कोर के साथ 5080 रन बनाए थे।

बुमराह आईसीसी की वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। वह वर्तमान में चोट से उबर रहे हैं। बुमराह वेस्टइंडीज में शानदार रहे थे और उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली टेस्ट हैट्रिक ली थी।

अगले साल फरवरी से होने वाली न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज़ के लिए अहमदाबाद के तेज़ गेंदबाज के वापस आने की उम्मीद है।

मैदान से दूर अपने समय के दौरान, 25 वर्षीय तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग सेशन और खाली समय के वीडियो और तस्वीरें साझा किए हैं।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 13:04 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+