
रज्जाक के अफेयर्स का हार्दिक पांड्या कनेक्शन-
रज्जाक ने टेलीविजन पर दिए इस इंटरव्यू में माना कि उनके जीवन में पांच से छह अफेयर रहे हैं और सभी अफेयर शादी के बाद के हैं। रज्जाक का इंटरव्यू ले रही फीमेल एंकर के साथ वहां बैठी ऑडियंस भी यह सुनकर भौच्चक रह गई। लेकिन रज्जाक ने गर्व से बताया जारी रखा कि उनके ये अफेयर एक से डेढ़ साल तक चले थे। मजेदार बात यह है कि रज्जाक की इस अफेयर कबूली और उनके संभावित स्टूडेंट हार्दिक पांड्या के बीच में एक अनोखा संबंध है। ठीक ऐसी ही हरकत हार्दिक पांड्या ने इस साल जनवरी में 'कॉफी विद करण' नाम के टॉक शो में की थी। खास बात यह है कि रज्जाक और हार्दिक, दोनों ने ही यह बात बड़े गर्वीले अंदाज में कही है। इसको आम बोलचाल की भाषा में कहते हैं- बड़ा चौड़ा होकर बात करना!

कनेक्शन के बावजूद है बड़ा अंतर-
हालांकि यहां बड़ी बात यह है कि रज्जाक ऐसा व्यवहार शादी के बाद कर रहे हैं तो वही हार्दिक की अभी शादी नहीं हुई है। इसके अलावा ये सब बातें रज्जाक को जहां चर्चाओं में रख रही हैं तो वहीं ये बातें हार्दिक का करियर ही तबाह करने वाली थी। हार्दिक अभी काफी युवा हैं और भारतीय क्रिकेट टीम का नियमित हिस्सा हैं। हार्दिक ने जो किया उसके लिए उनको पर्याप्त सजा और मानसिक पीड़ा भी भुगतनी पड़ी। यह भी सच है कि हार्दिक उसके बाद कहीं ज्यादा जिम्मेदार क्रिकेट और इंसान बनकर सार्वजनिक जीवन में आए हैं। हार्दिक के साथ उस टीवी शो पर लोकेश राहुल भी मौजूद थे। उनको भी अपनी गलती की वही सजा भुगतनी पड़ी थी जो हार्दिक को भुगतनी पड़ी लेकिन यह बात फिलहाल रज्जाक के लिए नहीं कही जा सकती है।
विंडीज दौरे को लेकर भारत कर सकता है बड़े फेरबदल, इन तीन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

अपने कथित 'गुरू' की छाया से दूर ही रहना चाहेंगे हार्दिक-
रज्जाक ने पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए 8 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के अलावा 389 विकेट भी लिए है। उन्होंने हाल ही में विश्व कप के मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को देखकर कहा था कि पांड्या के साथ कुछ तकनीकी दिक्कते हैं। शॉट्स खेलते हुए उनका बैलेंस खराब रहता है। इतना ही नहीं, रज्जाक ने बीसीसीआई से कहा था अगर उनको मौका मिले तो वह पांड्या को दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर बना सकते हैं। इसके लिए जब भी बीसीसीआई को उनकी जरूरत हो तो वह उसके लिए तैयार हैं। लेकिन रज्जाक के अफेयर जैसे रंगीले बयान के बाद पांड्या यहीं चाहेंगे कि इस पूर्व क्रिकेटर की जितना हो सके उतना दूरी ही बनाकर चला जाए। बड़ी मुश्किल से पांड्या का करियर पटरी पर आया है। वे फिर से उस रंगीन गली में मुड़ना नहीं चाहेंगे जो अगले ही छोर पर अंधियारों से भर जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
