For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आजम-कोहली के बीच कोई तुलना नहीं, पाकिस्तान में कहीं ज्यादा टैलेंट हैं- अब्दुल रज्जाक

नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच तुलना करने से इनकार कर दिया है। क्योंकि अब्दुल रज्जाक का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी कहीं अधिक प्रतिभाशाली हैं। रज्जाक ने यह बयान तब दिया जब उनसे भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के बीच तुलना करने के लिए कहा गया।

अब्दुल रज्जाक ने क्रिकेट पाकिस्तान से एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा- "सबसे पहले तो हमें कोहली और आजम के बीच तुलना जैसी बातें नहीं करनी चाहिए। आप भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कंपेयर नहीं कर सकते क्योंकि पाकिस्तान में ज्यादा प्रतिभा है।"

रज्जाक ने कहा- पाकिस्तान में ज्यादा प्रतिभा

रज्जाक ने कहा- पाकिस्तान में ज्यादा प्रतिभा

रज्जाक आगे कहते हैं, "अगर आप हमारे इतिहास की ओर देखें तो हमारे पास कहीं अधिक महान खिलाड़ी हैं। यदि हम तुलना की बात करते हैं तो मोहम्मद यूसुफ, इंजमाम उल हक, सईद अनवर, जावेद मियांदाद,जहीर अब्बास और एजाज अहमद जैसे बल्लेबाज थे।"

रज्जाक का कहना यह है कि इन सभी बल्लेबाजों के साथ बाबर आजम की तुलना नहीं की जा सकती है। अपने तर्क तो आगे समझाते हुए रज्जाक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ खेलने की जरूरत है और उसी के बाद हम कोहली और बाबर आजम के बीच एक तुलना कर पाएंगे।

हमको भारत से कंपेयर नहीं करना चाहिए- रज्जाक

हमको भारत से कंपेयर नहीं करना चाहिए- रज्जाक

अब्दुल रजाक अपने जमाने में एक हार्ड फिटिंग बल्लेबाज थे एक दाएं हाथ के शानदार गेंदबाज भी थे। उन्होंने कहा-" विराट कोहली और बाबर आजम बिल्कुल अलग स्टाइल में खेलते हैं। अगर हम दोनों की तुलना करना चाहते हैं तो जरूरी है पाकिस्तान और भारत आपस में मैच खेले।"

अब्दुल रज्जाक ने आगे कहा कि विराट कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं और वे पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

"मुझे उनसे कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर भारत अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तानियों से कंपेयर नहीं करता है तो हमको भी ऐसा नहीं करना चाहिए।"

'बाबर सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे'

'बाबर सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे'

आपको बता दें कि अब जो कि विराट कोहली और बाबर आजम को तीनों फॉर्मेट का टॉप बल्लेबाज माना जाता है। कोहली ने काफी लंबे समय पहले ही अपना करियर शुरू कर दिया था जबकि बाबर आजम का कैरियर कोहली के बाद शुरू हुआ है लेकिन उन्होंने काफी तेजी के साथ तरक्की की है। रज्जाक ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा- "बाबर आजम ने मेरे अंडर में 5-6 साल खेला है और मैंने कप्तान के तौर पर उनको कभी भी ड्रॉप नहीं किया। वह काफी टैलेंटेड थे और काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। अगर हम सही तरह से उनकी देखभाल करते हैं तो वह सभी रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं।"

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 9:53 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+