For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अभय शर्मा ने किया टीम इंडिया के फील्डिंग कोच पद के लिए ओवदन, द्रविड़ के साथ किया है काम

नई दिल्लीः इस समय भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर रही है जिसके बाद कोचिंग स्टाफ में बहुत बड़ा बदलाव होना है। रवि शास्त्री की जगह पर हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का आना लगभग तय बताया जा रहा है और अब पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अभय शर्मा ने भी शुक्रवार को सीनियर टीम के फील्डिंग कोच की नौकरी के लिए आवेदन किया है।

शर्मा फील्डिंग कोच की भूमिका के प्रबल दावेदारों में से एक के रूप में उभरे हैं। फिलहाल इस भूमिका को आर. श्रीधर निभा रहे हैं और उन्होंने अभी तक बहुत अच्छा काम किया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभय शर्मा का भी आवेदन आया है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर को समाप्त हो रही है। अब आर श्रीधर के काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अभय शर्मा के कंधों पर जा सकती है।

आइए देखते हैं कि अगर शर्मा फील्डिंग कोच बनते हैं तो टीम इंडिया उनसे किस प्रकार की उम्मीद रख सकती है। यहां बताना चाहेंगे कि 52 वर्षीय अभय शर्मा ने भारत ए और अंडर -19 कोच राहुल द्रविड़ के साथ काफी काम किया है। यानी द्रविड़ मुख्य कोच बने तो उनके पास वैसे लोगों की एक टीम होगी जिसके साथ उनका अनुभव पुराना है और टीम इंडिया की कोचिंग में तालमेल बढ़िया रहेगा। भारत ए के एक अन्य कोच पारस म्हाम्ब्रे ने गेंदबाजी कोच पद के लिए आवेदन किया है। इनके साथ भी द्रविड़ का बढ़िया तालमेल माना जा रहा है।

शर्मा का करियर ऐसा रहा है-

शर्मा ने दिल्ली, रेलवे और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 89 प्रथम श्रेणी के खेल खेले हैं। वे 2016 में जिम्बाब्वे गई भारतीय टीम के फील्डिंग कोच भी थे। उन्होंने उस साल संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज के दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ यात्रा की थी। उन्होंने हाल ही में महिला क्रिकेट टीम के साथ भी काम किया है और यहां पर उनके काम की तारीफ हुई है।

आपको याद होगा भारतीय महिला टीम के यूके दौरे पर हरलीन देओल ने वह शानदार कैच बाउंड्री पर लपका था और इसके बाद शर्मा के अच्छे काम की तारीफ हुई थी। शर्मा ने तीन अंडर -19 विश्व कप की यात्रा की है, हाल ही में 2020 में दक्षिण अफ्रीका में भी वे थे। वह लगभग 10 भारत ए दौरों का भी हिस्सा रहे हैं।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 19:06 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+