For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुंबले का इस्तीफा, अभिनव बिंद्रा ने विराट कोहली पर साधा निशाना

लंबे विवाद के बाद मंगलवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

लंबे विवाद के बाद मंगलवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे के बाद अपने एक बयान में कहा कि "बीसीसीआई ने मेरे और कप्तान के बीच गलतफहमियां दूर करने का प्रयास किया लेकिन यह साझेदारी अस्थायी थी और मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का यह सही समय है।" उन्होंने लिखा कि- कप्तान को मेरे स्टाइल से परेशानी थी। वो नहीं चाहते थे कि मेरा कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए।

हालांकि कोच के इस भावुक खत के बाद लोगों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। भारत के इकलौते ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट कर कोहली पर निशाना साधा है। बिंद्रा ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- "मेरे सबसे बड़े शिक्षक मेरे कोच थे। मैं उससे नफरत करता था! लेकिन उनके साथ 20 साल तक रहना पड़ा। उन्होंने हमेशा मुझे उन चीजों को बताया जो मैंने नहीं सुनना चाहता था।"

बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने भी बिंद्रा के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा- "ये कभी-कभी ट्रेनिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मुझे याद है मेरे सर भी ऐसा ही किया करते थे....वह अभी भी करते हैं!!!

कुंबले का इस्तीफा उस समय आया है जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड से ही रवाना हो चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों 180 रनों की हार के बाद भारतीय के ऊपर काफी दबाव है। ऐसे में कोच कुंबले का विवाद के बाद इस्तीफा देना टीम के मनोबल को कम ही करेगा।

पढ़ेंः- कुंबले ने छोड़ा पद, ट्विटर पर दिग्गजों ने कहा- भारतीय क्रिकेट का दुर्भाग्य

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+