कोलकाता। इंडो-पाक मैच के लिए कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन। उनके साथ में हर दिल अजीज और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी हैं।
कोलकाता रवाना होने से पहले अभिषेक बच्चन ने अपने पापा संग एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फोटो शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा है बच्चन ब्वॉयज इन द हाउस। अब करके दिखाएं भारत। तैयार हो जाओ, कोलकाता रॉक।
गौरतलब है कि इंडो-पाक मैच शुरू होने से पहले अमिताभ बच्चन अमिताभ राष्ट्रगान की प्रस्तुति देंगे तो वहीं कोलकाता के ईडन-गार्डन में पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली पाकिस्तान का राष्ट्रगीत प्रस्तुत करेंगे।