Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैं लड़ता हूं देश के लिए: खली

मुंबई, 12 मई: 'वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट' (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की दुनिया में 'द ग्रेट खली' के नाम से पहचाने जाने वाले दलीप सिंह राणा ने कहा है कि वह इस खतरनाक खेल में खुद के लिए नहीं बल्कि देश के लिए शिरकत करते हैं। उन्होंने युवाओं से इस खेल से जुड़ने की अपील की।

खेल चैनल 'टेन स्पोर्ट्स' द्वारा शनिवार रात आयोजित 'द ग्रेट खली लाइव इन मुंबई' में उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस क्षेत्र में आगे आएं। कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहले भारतीय चैंपियन खली का भारी संख्या में युवाओं ने स्वागत किया।

खली ने कहा, "मैं चाहता हूं कि युवा वर्ग सही रास्ते पर चलें। मैं चाहता हूं कि आप स्वस्थ्य रहें और देश को आगे बढ़ाएं। आप बुरी आदतों को छोड़ें।"

अमेरिका तक पहुंचने के अपने सफर के बारे में खली ने कहा कि अमेरिका में प्रशिक्षण लेने के बाद वह जापान में एक रेसलिंग समूह से जुड़ गए। खली ने कहा "मैं लगातार प्रशिक्षण लेता रहा और आज मैं आपके सामने हूं।"

खली से जब यह पूछा गया कि वह किससे डरते हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं केवल परमात्मा से डरता हूं।" अपनी तंदरूस्ती के बारे में उन्होंने कहा कि वह ढेर सारा दूध पीते हैं और खूब व्यायाम करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+