मोइन खान ने बताया कौन एक दिग्गज है भारतीय क्रिकेट को बदलने का जिम्मेदार
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान और खेल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी सबसे महान कप्तानों में से एक हैं जिन्होंने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अपनी कमान का लोह मनवाया। युवा ब्रिगेड के साथ धोनी की अगुवाई में 2007 में पहला विश्व ट्वेंटी 20 और फिर 2011 में 28 साल बाद एकदिवसीय विश्व कप जीतने के सपने धोनी की कप्तानी में ही साकार हुए थे। उनके खाते में एक चैम्पियंस ट्रॉफी भी है।
आईसीसी वर्ल्ड टी 20, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले खेल के इतिहास में धोनी एकमात्र कप्तान हैं।
इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोइन खान ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने के लिए धोनी की प्रशंसा की। 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोईन इस बात के गवाह हैं कि सौरव गांगुली ने जो शुरू किया था वह धोनी ने आगे बढ़ाकर एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया।
पूर्व भारतीय कप्तान ने अब तक 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 T20I में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
धोनी अपनी जबरदस्त स्मार्ट विकेटकीपिंग दिखाने के लिए भी जाने जाते हैं।
"मैंने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को श्रेय दिया। उन्होंने वास्तव में जो सौरव गांगुली ने शुरू किया था उसको आगे बढ़ाकर भारतीय क्रिकेट को बदल दिया। यही कारण है कि भारत इतने सारे गुणवत्ता वाले खिलाड़ियों का उत्पादन कर रहा है और उनके पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है, "पाकिस्तान के पूर्व कप्तान खान ने जीटीवी चैनल पर जीएसपोर्ट शो में कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
