Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली की जगह तीसरे नंबर पर ये खिलाड़ी करे बल्लेबाजीः लक्ष्मण

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद अब विराट सेना 3 मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। कमान रोहित शर्मा के हाथों होगी क्योंकि कोहली को आराम दिया गया है। ऐसे में अब यह सवाल भी है कि कोहली की जगह काैन खिलाड़ी अपनी सही भूमिका निभा पाएगा। इसपर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी राय रखी और बताया कि किस खिलाड़ी को तीसरे नंबर पर आकर कोहली की कमी पूरी करनी चाहिए।

कार्तिक को मिलना चाहिए माैका
लक्ष्मण के अनुसार तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक को मौका देना चाहिए। उन्होंने एक अखबार में अपने काॅलम में लिखा कि अब कार्तिक, रिषभ पंत और क्रुणाल पांड्या को ज्यादा जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और क्रुणाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। लक्ष्मण आगे लिखते हैं कि पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने लिखा कि पंत और क्रुणाल व पांड्या पारी के अंत में बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। भविष्य को ध्यान में रखकर कहें तो यह बहुत अच्छी बात है।

रायुडू की तारीफ की
इसके अलावा लक्ष्मण में अपने काॅलम में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अंबाती रायुडू की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि रायुडू ने पिछले मैच से सबक लेते हुए अपने खेल में बदलाव किया। उन्होंने जल्दबाजी नहीं दिखाई और अपना समय लेते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी की। बता दें कि वेलिंग्टन में हुए आखिरी वनडे में जब भारतीय टीम लड़खड़ा गई थी को रायुडू ने संभलकर खेलते हुए 90 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदाैलत टीम अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब हुई और न्यूडीलैंड को 35 रनों से हराकर 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 12:35 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+