
स्मिथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
फिंच से जब पूछा गया कि स्मिथ और डेविड वॉर्नर के टीम में आने से क्या फर्क पड़ा है तो उन्होंने कहा, 'जब आपकी टीम में विश्वस्तरीय खिलाड़ी वापसी करते हैं तो उन खिलाड़ियों के लिए थोड़ा बुरा होता है जो अच्छा खेल दिखाने के बाद भी टीम से बाहर हो जाते हैं। लेकिन मेरी राय में खेल के तीनों प्रारूपों में स्मिथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है।' उन्होंने कहा कि विंडीज के खिलाफ मुकाबले में स्मिथ ने परिस्थितियों के मुताबिक जिस तरह से बल्लेबाजी की वह इस बात का उदाहरण है। हमने देखा है कि स्मिथ ने विंडीज के खिलाफ 33वें ओवर तक बाउंसर से छेड़छाड नहीं की और इसे विकेटकीपर के पास जाने दिया। एक बार उन्होंने शॉट लगाया लेकिन सफल नहीं हुए तो फिर गेंद को छोड़ने लगे।

बुमराह को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि इसलिए यह हमारे सभी बल्लेबाजों के लिए एक बहुत अच्छा सबक है कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लंबे समय तक अपने खेल की योजना पर टिके रहने का साहस दिखाए और सफल रहे। वहीं भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से निपटने के लिए कंगारूओं की कैसी तैयारी है, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ी मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार हैं जैसा कि वे हो सकते हैं।'

ये भारतीय दे सकते हैं चुनाैती
फिंच ने हालांकि माना कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और महेन्द्र सिंह धोनी को रोकना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि विराट और रोहित को पारी के शुरू में ही आउट करना होगा क्योंकि अगर वे टिक गए तो उनका विकेट लेना काफी मुश्किल होगा। केवल दो खिलाड़ियों पर योजना नहीं बना सकते। हमारे खिलाफ धवन, धोनी का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
