Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL से बाहर हो सकते हैं 48 साल के प्रवीण तांबे, रोड़ा बना BCCI का नियम

नई दिल्ली। 48 साल के प्रवीण तांबे ने आईपीएल नीलामी दाैरान उस समय इतिहास रच दिया जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपए के आधार पर अपनी टीम में शामिल कर लिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर तांबे आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं, लेकिन अब उनका आईपीएल में खेलना मुश्किल हो सकता है। रोड़ा बना है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नियम।

आई ये मुश्किल

आई ये मुश्किल

जी हां, बीसीसीआई के एक नियम के अनुसार, तांबे आईपीएल में कोलकाता के लिए नहीं खेल सकते हैं। प्रवीण ने हाल ही में अब्बू धाबी में हुई टी10 लीग में भाग लिया था। नियम अनुसार, कोई भी अनुबंधित खिलाड़ी देश के बाहर किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कथित तौर पर कहा है कि वे तांबे के मामले को देख रहे हैं और जांच चल रही है कि बीसीसीआई के साथ पंजीकृत खिलाड़ी के रूप में उन्होंने क्यों टी10 लीग में भाग लिया।

BCCI कर रहा है जांच

BCCI कर रहा है जांच

पटेल ने रविवार मिड-डे द्वारा कहा, "नियम स्पष्ट है कि वे (खिलाड़ी) किसी भी T20 या T10 टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकते हैं यदि वह बीसीसीआई के साथ एक पंजीकृत खिलाड़ी हैं। वे केवल एक दिवसीय, तीन दिवसीय या चार दिवसीय क्रिकेट जैसे काउंटी क्रिकेट या शायद बांग्लादेश में खेल सकते हैं, लेकिन इसके लिए अनुमति राज्य संघ और बीसीसीआई से लेनी होगी। हम तांबे के मामले को देख रहे हैं।"

युवराज ने मांगी थी परमिशन

युवराज ने मांगी थी परमिशन

बता दें कि बीसीसीआई का नियम कहता है कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी अगर विदेशी लीग का हिस्सा बनना चाहता है तो उसे बीसीसीआई से परमिशन लेगी होगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना होगा। युवराज सिंह ने इसी साल विदेशी लीग का हिस्सा बनने के लिए बीसीसीआई से अनुमति मांगी थी तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब युवराज आईपीएल का हिस्सा नहीं है।

Story first published: Monday, December 23, 2019, 12:58 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+