For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजय मांजरेकर का ट्वीट- यह बल्लेबाज आज का सहवाग है, जैसे हैं वैसे ही रहने दीजिए

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में जब वीरेंद्र सहवाग होते थे थे तो मैच की शुरूआत में ही गेंदबाजों को पसीने पड़ जाते थे कि आखिर किस लैंथ में उन्हें गेंद फेंकी जाए। गेंदबाजों की इस सोच का कारण था सहवाग का बेखाैफ होकर खेलना। सहवाग जब चाैके-छक्के बरसाते थे तो गेंदबाज अपनी दिशा भूल जाते थे। यही कारण है कि आज भी टीम को उनकी कमी खलती है, लेकिम कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि एक ऐसा बल्लेबाज है जो सहवाग की तरप बेधड़क होकर खेलता है। मांजरेकर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे युवा विकेटकीपर रिषभ पंत की तुलना सहवाग से की है।

मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरी नजर में ऋषभ पंत आज के समय के वीरेंद्र सहवाग हैं। उनके साथ अलग तरह से बर्ताव किया जाना चाहिए। हमें वो जैसे हैं वैसे ही रहने देना चाहिए। हम चाहें तो पंत को टीम में जगह दे सकते हैं या फिर ड्रॉप कर सकते हैं, लेकिन उसे बदलने की कोशिश बिल्‍कुल नहीं की जानी चाहिए।"

दिल्ली कैपिटल्स टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2012 के बाद अब जाकर प्लेआफ में पहुंचने में कामयाब हुई है। जहां इसका श्रेय अय्यर को जाता है तो वहीं इसके पीछे बड़ा हाथ पंत का भी रहा है। पंत इस सीजन में अबतक खेले 15 मैचों में 163.63 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा पंत 35 चाैके व 36 छक्के भी जड़ चुके हैं। उनके खेलने का जो अंदाज है वो बिल्कुल सहवाग की तरह लगता है। पंत आते ही गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर देते हैं। कई बार वह जल्दबाजी में आउट भी हो जाते हैं जिसक कारण उनका विश्व कप से भी पत्ता कटा है। लेकिन मांजरेकर को लगता है कि वह सहवाग की तरह अगर छोटी विस्फोटक पारियां खेलते हैं तो कोई बात नहीं।

दिल्ली को दिलाई थी अहम जीत
एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में पंत ने अहम भूमिका निभाई थी। अगर अंत में 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन नहीं बनाते तो दिल्ली का फाइनल की दाैड़ से बाहर होना तय था। आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के दम पर ही पंत को पिछले साल इंग्‍लैंड दौरे पर टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका मिला था, जहां उन्‍होंने शतकीय पारी खेली। वो ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर भी टेस्‍ट मैच में शतक जड़ चुके हैं।

Story first published: Friday, May 10, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on May 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+